लाइफस्टाइल

रामायण की रिलीज से पहले छाया यश का 10 सिरों वाला रावण ब्रोच, खूब हो रही चर्चा

यश का यह ब्रोच, फिल्म में उनके किरदार से जुड़ा था। दरअसल रामायण में यश रावण की भूमिका में हैं।

Image

रामायण के प्रीमियर पर खास ब्रोच में दिखे थे यश

फिल्मी दुनिया में इन दिनों दीवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की खूब चर्चा है। पिछले दिनों लॉस एंजिल्स में आयोजित इस फिल्म के भव्य प्रीमियर पर साउथ के सुपरस्टार यश ने अपने शानदार और अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेड कार्पेट पर उनके लुक से ज्यादा जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था उनका एक खास और आकर्षक ब्रोच

दस सिर वाला ब्रोच

इस खास मौके पर यश ने एक ऑल-ब्लैक कलर का क्लासी सूट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने काले रंग का चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा किया। उनके इस साधारण दिखने वाले ब्लैक जैकेट पर लगाया गया सुनहरे रंग का एक खास ब्रोच लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया। इस ब्रोच में रावण के दस सिरों को बेहद बारीकी और खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। इस सुनहरे ब्रोच से जुड़ी लटकती हुई सोने की चेन ने उनके पूरे पहनावे को शाही और अनोखा लुक दिया।

यश का यह ब्रोच, फिल्म में उनके किरदार से जुड़ा था। दरअसल रामायण में यश रावण की भूमिका में हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण की स्वर्ण नगरी लंका पूरी तरह से सोने की बनी थी और कई पारंपरिक रामलीलाओं में भी रावण के पात्र को काले वस्त्रों में दर्शाया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: किचन से तय होती है सुनील शेट्टी की 80% फिटनेस

पहले भी अपने लुक से दिल जीत चुके हैं यश

यह पहला मौका नहीं है जब यश ने अपने फैशन सेंस से पौराणिक कथाओं से जुड़ाव दिखाया हो। इससे पहले जुलाई महीने में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के दौरान भी उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट के साथ एक त्रिशूल के आकार का सुनहरा ब्रोच पहना था। चूंकि रावण भगवान शिव का परम भक्त था, इसलिए त्रिशूल का यह प्रतीक उनके किरदार से सीधा मेल खाता था।

इस भव्य प्रीमियर पर केवल यश ही नहीं, फिल्म के दूसरे कलाकार भी अपने अंदाज से छाए रहे। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने हल्के रंग की क्लासिक बंदगला शैली की पोशाक चुनी, जिसमें वह काफी जच रहे थे। वहीं, माता सीता का किरदार निभा रहीं साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी ने पारंपरिक खूबसूरत साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ अपने लुक को बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली रखा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article