लाइफस्टाइल

National Unity Day 2026 Wishes: राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश, जानें इसका महत्व

National Unity Day 2026 Wishes: हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अपनों को शुभकामना संदेश भेजें और देश की एकता, अखंडता व भाईचारे का संदेश फैलाएं।

Image

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

National Unity Day 2026 Wishes: भारत विविधताओं का देश है। यहां अलग-अलग धर्म, भाषाएं, पहनावे और संस्कृतियां होने के बावजूद देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमें अपने देश की साझा विरासत, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों की याद दिलाने वाला खास अवसर है। इस दिन देशभर में रन फॉर यूनिटी, शपथ ग्रहण समारोह और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर एकता और भाईचारे का संदेश दे सकते हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभकामना संदेश - National Unity Day Wishes in Hindi

1. भाषा, धर्म, जाति से ऊपर उठकर,

देशभक्ति का भाव रखेंगे।

एक सूत्र में बँधे रहकर,

भारत का मान बढ़ाएंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!

2. एकता का संदेश फैलाएंगे,

देश की शान बढ़ाएंगे,

सरदार पटेल के बताए रास्ते पर,

हम सदैव चलते जाएंगे

राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!

राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

Rashtriya Ekta Diwas Wishes Quotes in Hindi

3. राष्ट्रीय एकता ही है,

देश की तरक्की का आधार,

इसके बिना है सब कुछ बेकार।

राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - किचन से तय होती है सुनील शेट्टी की 80% फिटनेस

4. हमें हाथ की पांच उंगलियों की तरह रहना चाहिए।

ये केवल पांच हैं लेकिन काम हजारों का कर लेती हैं,

क्योंकि इसमें भरपूर एकता होती है।

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं!

5. कमजोर तिनकों को मिलाकर बनाई गई रस्सी,

बड़े-बड़े हाथियों को भी बांध लेती है।

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं!

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

6. खंड–खंड को जोड़ जिसने,

अखंड राष्ट्र का सृजन किया,

उन शिल्पी वल्लभ को सबने,

लौह पुरुष कह नमन किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!

8. अलग-अलग भाषा, अलग-अलग वेशभूषा, फिर भी एक है हमारी पहचान,

भारत मां के वीर सपूत हैं हम, यही है हमारा अभिमान।

राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाना है, हर दिल में एकता और प्रेम का दीप जलाना है।

राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!

राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!

10. जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश का सम्मान करें, भारत की एकता और अखंडता को दिल से सलाम करें। राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!

राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व

भारत की पहचान उसकी अनेकता में एकता है। यहां भाषा, जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर भले ही लोगों की अलग-अलग पहचान हो, लेकिन तिरंगे के नीचे सभी भारतीय एक हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें इसी भावना को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देशी रियासतों का भारत में विलय कराने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों से एक मजबूत और एकीकृत भारत के निर्माण का रास्ता तैयार हुआ। इसी योगदान को सम्मान देने के लिए वर्ष 2014 से उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article