Teej decoration ideas: पति की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करने के लिए हर साल सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का उपवास रखती हैं। तीज का व्रत निर्जला होता है, जिसमें महिलाएं व्रत, कथा, पूजा, पाठ के साथ पिया जी के नाम का श्रृंगार भी खूब दिल से करती हैं। गौरी शंकर सी जोड़ी की मनोकामना पूर्ण करने के लिए तीज पर साज श्रृंगार के साथ घर की सफाई और साज सज्जा का भी खूब महत्व होता है। यहां देखें तीज पर शानदार अंदाज में घर सजाने के लिए डेकोरेशन आईडियाज। वहीं अगर आप घर पर तीज पार्टी रख रही हैं, तो फिर तो फूल, पतंग, झूले वाला ये होम डेकोर आपके लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें: हरियाली तीज के लोक गीत
Home decor ideas for Hariyali Teej 2023
झूले का डेकोरेशन

Swing Decoration
सावन की तीज में झूलों का खास महत्व होता है, इसलिए तीज पर शानदार डेकोरेशन करना है तो आप भी घर के गार्डन में ऐसे फूलों से सजे झूले लगाकर सहेलियों संग तीज का त्योहार मना सकती हैं।
पतंग वाला डेकोरेशन

Kite Decoration
तीज पार्टी का प्लान कर रही हैं, तो फिर रंग बिरंगी पतंगों वाला डेकोरेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। तीज का त्योहार वैवाहिक जीवन की खुशियां सेलिब्रेट करने का दिन है। इसलिए खुशियों को पतंग थीम की पार्टी में दुगना किया जा सकता है।
छतरी का डेकोरेशन

Umbrella Decoration
राजस्थानी स्टाइल की छतरियां बहुत ही प्यारा लुक देती हैं। शादी पार्टी से लेकर तीज के फंक्शन में भी आप ऐसी उल्टी छतरियों का डेकोरेशन कर सकते हैं। बहुत ही खिला खिला लुक आएगा।
गुब्बारों का डेकोरेशन

Balloon Decoration
हरियाली तीज पर हैप्पी तीज विश करता ये गुब्बारों का डेकोरेशन एकदम गजब लुक देगा। आप तीज पर अपने घर को रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ सजा सकते हैं।
मांडला डेकोरेशन

Mandala Decoration
मांडला राजस्थानी स्टाइल का ये डेकोरेशन भी कुछ कम नहीं है, आप ऐसा फोटो बूथ बना सकते हैं। जहां फूल, पतंग, गमले, छतरी, मटकियां आदि रखी हो।
कठपुतली डेकोरेशन

Umbrella Arch Decoration
कठपुतली के स्टाइल वाला ये राजस्थानी रंगीन डेकोरेशन भी कमाल है। हरियाली तीज पर आप ऐसी छतरियों की आर्च तैयार कर सकते हैं। बेशक ही सारे तीज पार्टी डेकोर आईडियाज एकदम कमाल लगेंगे। तो देर किस बात की है, इस तीज जरूर ही अपने घर में तीज के लिए ऐसा शानदार डेकोरेशन करें।
