लाइफस्टाइल

Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग है आउटिंग का प्लान, तो इन लुक्स से लूटें लाइमलाइट, सभी कहेंगे वाह क्या लुक है

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 3, 2023, 09:17 AM IST

Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे आने में महज 3 दिन का वक्त बचा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस दिन को लेकर अभी से लोग दोस्तों के साथ आउटिंग की प्लानिंग कर रहे होंगे।

Image

Friendship Day looks

Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे आने में महज 3 दिन का वक्त बचा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस दिन को लेकर अभी से लोग दोस्तों के साथ आउटिंग की प्लानिंग कर रहे होंगे। वहीं कई दोस्तों ने तो सरप्राईज पार्टी की भी प्लानिंग कर ली होगी। लड़कियां बाहर जाने से ज्यादा अपने आउफिट पहनने को लेकर एक्साइटेड रहती हैं। आउटिंग को लेकर जमकर शॉपिंग भी कर रही होंगी। लेकिन कई लड़कियां अपने आउटफिट को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं तो इन हसीनाओं के लुक्स को ट्राय कर आप भी लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट बॉडीकॉन गाउन

अगर आपका मूवी डेट या फिर लेट नाइट पार्टी का प्लान है तो आप जान्हवी कपूर के इस अटायर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट बॉडीकॉन गाउन में जान्हवी बेहद हॉट लग रही हैं। स्मोकी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है। ऐसे में लाइमलाइट बटोरने के लिए आप इस अटायर को ट्राय कर सकते हैं।

ब्लैक लुक

कूल एंड स्टाइलिश दिखने के लिए आप अनन्या पांडे के इस लुक को ट्राय कर सकती हैं। अनन्या ने स्टाइलिश ब्लेजर को ब्लैक शॉर्ट्स के साथ टीमअप किया है। ब्लैक हाई हील्स के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया है। ऐसे में अगर आप भी पार्टी की शान बनना चाहती हैं तो इस लुक को जरूर ट्राय करें।

ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस

आलिया भट्ट बॉलीवुड की नई फैशन डीवा हैं। वो अपने स्टाइलिश लुक्स से हमेशा फैशन गोल्स सेट करती रहती हैं। अगर आप भी आलिया की तरह स्टााइलिश दिखना चाहती हैं तो उनका ये लुक आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में आलिया ग्लैमरस लग रही हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article