Smriti Irani's favorite sweet dish Malpua recipe (मालपुआ कैसे बनाएं): त्याहारों का सीजन अब बस शुरु होने ही वाला है, ऐसे में अगर घर पर कोई बढ़िया सी मिठाई बनाने का मन है या फिर मीठे के गजब शौकीन हैं और अपनी स्वीट क्रेविंग को पूरा करना चाहते हैं। तो ऐसे में आप स्मृति ईरानी के पसंदीदा मीठी मीठी चाश्नी में डूबे मालपुए बनाकर खूब लुत्फ उठा सकते हैं। देखें घर पर खास रेसिपी वाले मुलायम और रसभरे मालपुए कैसे बनाएं। बेशक ही ये स्वीट डिश आपके बच्चों से लेकर घर के बड़ों को भी खूब पसंद आएगी।
Malpua Recipe in Hindi
सामग्री
- एक कप आटा
- आधा कप मलाई
- एक कप शक्कर
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- एक चौथाई कप सूजी
- दो कप दूध
- एक कप पानी
Malpua rabdi images how to make sweet dish
विधि
- तीज त्योहार या किसी फंक्शन के लिए घर पर कोई मिठाई बनानी है, तो मालपुए बनाकर स्मृति ईरानी जैसे खूब चाव से खाया जा सकता है।
- लजीज मुलायम मालपुए तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में आटा और सूजी दोनों एक साथ मिलानी होगी। उसके बाद आपको कटोरे में दूध भी मिलाना है, और सूजी व आटे को बेहतरीन तरीके से मिला लेना है ताकि आपको पेस्ट चिकना हो जाए।
- एक बार अच्छा और चिकना पेस्ट बन जाए, उसके बाद आपको उसे करीब 15 मिनट के लिए अलग सेट होने के लिए रख देना है।
- जब तक आटा सेट हो रहा है, तब तक आप चाश्नी तैयार कर सकते हैं। मीठी चाश्नी बनाने के लिए आपको बर्तन में एक कप शक्कर और एक कप पानी डालना होगा साथ ही साथ आप इसमें इलायची का पाउडर और केसर भी डाल सकते हैं।
- चाश्नी तैयार हो जाने के बाद आपको एक नॉनस्टिक पैन लेना है और उसमें घी गर्म करने के लिए रख दें।
- अब आपको गर्म घी में गूंथे हुए आटे की छोटी छोटी पुरियां तैयार करनी है।
- इन पूरियों को आपको पहले एक तरफ से अच्छे से तलना है और फिर दूसरी तरफ से आपको मालपुए का रंग हल्का ब्राउन होना चाहिए।
- एक बार जब घी में मालपुए बन जाए तब आपको चाश्नी वाली कढ़ाई में से करीब एक से दो बार मालपुए निकाल लेने हैं।
