लाइफस्टाइल

Good Mornig Wishes For Love: हर सुबह तेरी दुनिया में रौशनी कर दे...अपनी महबूबा को भेजें ये प्यार भरा गुड मॉर्निंग मैसेज, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 19, 2025, 08:01 AM IST

Good Mornig Wishes For Love: आज हफ्ते का छठा दिन शनिवार है। ऐसे में वीकेंड को हर कोई खास बनाना चाहता है। इसकी शुरुआत सुबह सुबह प्यार भरे गुड मॉर्निंग मैसेज से होती है। अगर आप अपने खास की सुबह को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो ये गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं।

Image

शनिवार गुड मॉर्निंग विशेज (Photo: istock)

Good Mornig Wishes For Love: हर कोई सुबह की अच्छी शुरुआत करना चाहता है। क्योंकि इससे ही हमारे पूरे दिन का मूड तय होता है। ऐसे में आज हफ्ते का उठा दिन शनिवार है और वीकेंड को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। वीकेंड की सुबह जब कोई अपना प्यार से गुड मॉर्निंग बोल दे तो पूरा दिन ही बन जाता है। ऐसे में यहां हम कुछ गुड मॉर्निंग, विशेज, कोट्स लेकर आए हैं जिसे शेयर कर आप आपने महबूबा की सुबह को खुशनुमा बना सकते हैं।

Good Mornig Wishes, Messages for Love

1. भगवान ने पूछा क्या चाहिए,

मैंने कहा

कामयाबी, खुशी,लंबी उम्र

फिर आवाज आई किसके लिए?

मैंने कहा,

जो ये मैसेज पढ़ रहा है उसके लिए !

Good Morning !

2. हर सुबह तेरी दुनिया में रौशनी कर दे

रब तेरे गम को तेरी खुशी कर दे

जब भी टूटने लगे तेरी सांसें,

खुदा तुझ मे शामिल मेरी जिन्दगी कर दे

ब्यूटीफुल गुड मॉर्निंग डिअर

3. रात गुजरी फिर महकती सुबह आई,

दिल धड़का फिर आप की याद आई,

आंखों ने महसूस किया उस हवा को

जो आप को छूकर हमारे पास आई।

गुड मॉर्निंग हमसफर

4. नई-नई सुबह, नया-नया सवेरा,

सूरज की किरणें और हवाओ का बसेरा

खुले आसमान में सूरज का चेहरा

मुबारक हो आपको ये हसीन सवेरा

गुड मॉर्निंग डिअर

5. ताजी हवा में फूलों की महक हो,

पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो,

जब भी खोलो तुम अपनी पलके,

उन पलकों में बस खुशियों की झलक हो।

गुड मॉर्निंग

6. लबों पर मुस्कान और आखों में खुशी

गम का कहीं कोई काम ना हो

हर दिन लाए आप के लिए इतनी खुशी

जिसके ढलने की कोई शाम ना हो।

गुड मॉर्निंग लव

7. हर सुबह को आपको सताना हमे प्यारा लगता हैं,

सोये हुए को नींद से जगाना हमे अच्छा लगता हैं,

जब भी किसी की याद आती हैं तो,

उसको भी अपनी याद दिलाना अच्छा लगता हैं।

गुड मॉर्निंग

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article