लाइफस्टाइल

Sardar Patel Quotes on Independence: स्वतंत्रता दिवस पर जोश से भर देंगे सरदार पचेल के अनमोल विचार, 15 अगस्त पर पढ़े सरदार पटेस के कोट्स हिंदी में

Sardar Patel Motivational Quotes on Independence, Freedom: सरदार पटेल जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें सिखाया है कि आजादी के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। यह जिम्मेदारी है देश को एकजुट रखने की। शिक्षा और समृद्धि बढ़ाने की और साथ ही जिम्मेदारी आती है एक सच्चे देशभक्त बनने की। बता दें कि सरदार पटेल ने हिंदुस्तान के नक्शे को पूरे दमखम से संवारा था। तो आइए स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पढ़ते हैं सरदार पटेल के कुछ अनमोल विचार हिंदी में:

Image

सरदार पटेल के अनमोल विचार (Photo: iStock)

Sardar Patel Quotes on Independence in Hindi: 15 अगस्त की तारीख भारत के शौर्य, स्वाधीनता और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर हिंदुस्तानी के दिल में देशप्रेम की अलख जगाने वाला स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि आजादी आसानी से नहीं मिलती। भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों ने भारत की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनकी कुर्बानियों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस लेते हैं। आज हम जिस हिंदुस्तान में जी रहे हैं उसका जिक्र बिना सरदार वल्लभ भाई पटेल के कभी पूरी नहीं हो सकती। सरदार पटेल ने हिंदुस्तान के नक्शे को पूरे दमखम से संवारा था। तो आइए स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पढ़ते हैं सरदार पटेल के कुछ अनमोल विचार हिंदी में:

Sardar Patel Quotes on Freedom in Hindi

1. हर नागरिक की यह मुख्य जिम्मेदारी है कि वह महसूस करे कि उसका देश स्वतंत्र है और अपने स्वतंत्रता देश की रक्षा करना उसका कर्तव्य है।

2. संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गई है. मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे. जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैरभाव से नहीं होता।

3. शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है। विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।

4. आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिए और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।

5. भारत एक अच्छा उत्पादक है और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।

6. भले ही हम हजारों की संपत्ति खो दें, और हमारा जीवन बलिदान हो जाए, हमें मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर और सत्य में अपना विश्वास बनाए रखना चाहिए।

7. अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाए रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।

8. जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पांत के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।

9. आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।

10. आपकी भलाई आपके रास्ते में बाधा है, इसलिए अपनी आंखों को गुस्से से लाल होने दें, और अन्याय के साथ मजबूती से लड़ने की कोशिश करें।

11. - इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।

12. आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

हमेशा याद रखें कि सरदार पटेल जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें सिखाया है कि आजादी के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। यह जिम्मेदारी है देश को एकजुट रखने की। शिक्षा और समृद्धि बढ़ाने की और साथ ही जिम्मेदारी आती है एक सच्चे देशभक्त बनने की।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article