लाइफस्टाइल

चूड़ी-बिंदी छोड़िए, इस नवरात्रि नाखूनों को दें देसी ट्विस्ट, क्राफ्टर अदिति का ये DIY लुक बना देगा एकदम चटपटा

Navratri Nail Art Design: नवरात्रि में अगर आउटफिट के साथ नाखूनों को भी रंग-बिरंगा और खास बनाना चाहती हैं, तो क्राफ्टर अदिति का DIY आइडिया आजमा सकती हैं। प्रेस-ऑन नेल्स, स्टोन्स की मदद से घर पर तैयार करें खूबसूरत नेल आर्ट।

Image

DIY Navratri Nails by crafter aditi

Navratri Nail Art Design: नवरात्रि का त्योहार आते ही कपड़ों से लेकर चूड़ियों, मेकअप और हेयरस्टाइल तक हर चीज में रंगों की तलाश शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार अगर आप अपने फेस्टिव लुक में कुछ ऐसा जोड़ना चाहती हैं, जो छोटा हो लेकिन नजर आते ही पूरा लुक बदल दे, तो नेल्स पर थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। खासकर तब, जब आपको हर दिन अलग-अलग नेल आर्ट बनाना मुश्किल लगता हो।

क्राफ्टर अदिति ने अपने एक वीडियो में नवरात्रि के लिए ऐसा ही चटपटा नेल आइडिया शेयर किया है, जिसे देखकर लगता है कि फेस्टिव लुक के लिए हर बार पार्लर जाना जरूरी नहीं। उनके डिजाइन में रंग, चमक और सजावटी स्टोन्स का ऐसा मेल है, जो ट्रेडिशनल नवरात्रि वाइब को थोड़ा मॉडर्न टच देता है। अच्छी बात यह है कि इस तरह के नेल्स को अपनी पसंद से कस्टमाइज कर सकते है। देखें घर पर बैठे बढ़िया DIY नवरात्रि स्पेशल नेल आर्ट कैसे करें।

प्रेस-ऑन नेल्स

क्राफ्टर अदिति के अनुसार, इस DIY के लिए उन्होंने प्रेस-ऑन नेल्स का इस्तेमाल किया। इसका फायदा यह है कि आपको सीधे अपने नेचुरल नेल्स पर लंबी प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं पड़ती। अपनी पसंद के आकार और रंग वाले प्रेस-ऑन नेल्स चुनें और उन्हें पहले से तैयार रखें।

असली चटपटा ट्विस्ट

सिर्फ रंग लगा देने के बजाय नेल्स को फेस्टिव बनाने के लिए आप छोटे-छोटे सजावटी स्टोन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अदिति ने भी अपने नेल्स पर स्टोन्स लगाए हैं। यहां आप लाल, पीले, हरे, सुनहरे या अपनी पसंद के किसी भी रंग के स्टोन्स चुन सकती हैं। आप अपनी पसंद से किसी भी तरह का डिजाइन बना सकते हैं।

स्टोन्स को ऐसे दें फाइनल फिनिश

अदिति ने स्टोन्स को लगाने के बाद उन्हें यूवी रेजिन की मदद से फिक्स किया। इससे सजावट को एक साथ रखने में मदद मिलती है और नेल्स को चमकदार फिनिश भी मिलती है। अगर आप रेजिन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसके इस्तेमाल से पहले प्रोडक्ट के निर्देश जरूर पढ़ें और त्वचा के सीधे संपर्क से बचें।

क्राफ्टर अदिति का यह आइडिया उन लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो नवरात्रि के दौरान अपने लुक में छोटी-सी लेकिन अलग डिटेल जोड़ना चाहते हैं। आखिर फेस्टिव लुक में कभी-कभी सबसे छोटी चीज ही पूरा ध्यान खींच लेती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article