Gandhi Jayanti 2026: आज 2 अक्टूबर के दिन पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है। हमें महात्मा गांधी का जीवन सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित रखकर नहीं देखना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गांधी जी के जीवन से जुड़ी कुछ आदतों को अपनाकर आप अपनी दिनचर्या को ज्यादा व्यवस्थित बना सकते हैं।
1- सादगी को जिंदगी का हिस्सा बनाएं
महात्मा गांधी सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते हैं। आज की जिंदगी में आप गांधी जी के जीवन से जुड़ी इस आदत को अपना सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी सभी सुविधाएं छोड़ दें यहां आपको जरूरत और दिखावे के बीच फर्क समझना महत्वपूर्ण है। गांधी जी के जीवन से जुड़ी इस आदत को अपनाना मतलब जरूरत से ज्यादा चीजें खरीदने, हर चीज में दिखावे की कोशिश करने और दूसरों से अपनी तुलना करने से बचना शामिल है।
2- खुद पर नियंत्रण रखना सीखें
अगर आप जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आत्मसंयम बेहद जरूरी है। गांधी जी के जीवन में आत्मसंयम का विशेष स्थान था। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग खुद पर नियंत्रण नहीं रखते और उलजुलूल कामों में अपना समय बिताते हैं। गांधी जी के जीवन से जुड़ी इस आदत को अपनाकर आप धीरे-धीरे इससे अपनी दिनचर्या को ज्यादा व्यवस्थित कर सकते हैं।
3- साफ-सफाई को नजरअंदाज न करें
गांधी जी व्यक्तित्व से जुड़ी यह आदत आज भी बेहद जरूरी है। साफ कमरा, व्यवस्थित डेस्क और स्वच्छ आसपास का माहौल आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना सकता है। ज्यादा वक्त न हो तो भी हर दिन सिर्फ 10-15 मिनट अपने कमरे, टेबल या काम की जगह को व्यवस्थित करने में लगाएं।
4- रोज कुछ समय आत्मचिंतन के लिए निकालें
गांधी जी अपने विचारों और कामों को लेकर आत्ममंथन करते थे। आाज की भागदौड़ भरे जीवन में लोगों को खुद के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिल पाता। लेकिन, आपको ये बात पता होना चाहिए कि आत्मचिंतन करने से आपकी ज्यादा से ज्यादा समस्या का हल निकल सकता है। रात में पांच-दस मिनट निकालकर खुद से कुछ सवाल पूछ सकते हैं जैसे- आज मैंने क्या अच्छा किया? कहां गलती हुई? कल क्या बेहतर कर सकता हूं? इस छोटी-सी आदत से अपनी दिनचर्या और व्यवहार को समझने में मदद मिल सकती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - स्टेटस पर लगाएं गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तस्वीरें, देखें HD इमेजेज
5- अपने काम खुद करने की आदत डालें
गांधी जी आत्मनिर्भरता को महत्व देते थे इससे जिम्मेदारी का एहसास बढ़ता है और आत्मनिर्भरता की आदत भी बनती है। रोजमर्रा की जिंदगी में आप छोटे-छोटे कामों के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर न रहें अपना काम ज्यादा से ज्यादा खुद से करें। अपना कमरा व्यवस्थित करना, अपने कपड़े संभालना, अपनी चीजों की जिम्मेदारी लेना या घर के छोटे कामों में हाथ बंटाना इसी सोच का हिस्सा हो सकता है।
