लाइफस्टाइल

खुश रहने के लिए जरूरी हैं जिंदगी के ये 4'S', अक्षय कुमार से जानें खुशहाली का सीक्रेट फॉर्मूला

अक्षय का 4 S फॉर्मूला दरअसल जिंदगी को चार अलग-अलग हिस्सों में देखने के बजाय एक संतुलित नजरिए से देखने की बात करता है।

Image

अक्षय कुमार का 4S फार्मूला

Akshay Kumar 4S Farmula For Life: खुश रहने के लिए आखिर इंसान को चाहिए क्या? पैसा, शोहरत, बड़ा घर, अच्छी नौकरी या फिर कुछ और? जिंदगी में एक मुकाम हासिल करने के बाद भी यह सवाल कई बार बना रहता है। एक्टर अक्षय कुमार के मुताबिक, खुशहाल जिंदगी का जवाब '4 S' में छिपा है- सुख, शांति, सेवा और सेहत।

अक्षय अपनी जिंदगी और बचपन के अनुभवों को याद कर कहते हैं कि उनके परिवार के पास हमेशा बहुत पैसा नहीं था। इसके बावजूद घर में खुशियां कम नहीं थीं। उन्होंने बताया कि छोटे से घर में परिवार के कई लोग साथ रहते थे, लेकिन सीमित साधनों के बीच भी सभी खुश थे। उनके मुताबिक, खुशी का सीधा संबंध हमेशा पैसों और सुविधाओं से नहीं हता।

सुख

अक्षय के लिए सुख का मतलब केवल महंगी चीजें खरीदना या जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल करना नहीं है। यह उन छोटी-छोटी चीजों में भी हो सकता है, जो हमें भीतर से संतुष्टि देती हैं। परिवार के साथ समय बिताना, हंसना, अपने काम का आनंद लेना या जो कुछ हमारे पास है, उसकी कद्र करना भी सुख का हिस्सा है।

ये बात सिखाती है कि अगर इंसान लगातार अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से करता रहे, तो उसके पास बहुत कुछ होने के बावजूद संतुष्टि कम हो सकती है। खुशी कई बार परिस्थितियों से ज्यादा नजरिए पर निर्भर करती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर कभी सनस्क्रीन क्यों नहीं लगाते कभी?

शांति

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम, पैसा, सोशल मीडिया और लगातार बढ़ती उम्मीदों के बीच दिमाग को आराम देना आसान नहीं है। अक्षय के लिए खुश रहने में मन की शांति की बड़ी भूमिका है। शांति का अर्थ यह है कि मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी इंसान अपने मन को संभाल सके और हर छोटी बात को तनाव का कारण न बनने दे।

सेवा

अक्षय की इस सोच में सेवा भी महत्वपूर्ण है। किसी दूसरे की मदद करना, जरूरतमंद के काम आना या समाज के लिए कुछ करना सिर्फ सामने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि खुद हमारे लिए भी संतोष का कारण बन सकता है।

खुशी को केवल अपने तक सीमित रखने के बजाय जब हम दूसरों के साथ बांटते हैं, तो उसका अर्थ और बड़ा हो जाता है। सेवा का मतलब हमेशा कोई बड़ा सामाजिक काम करना नहीं है। किसी जरूरतमंAद की मदद करना, किसी को समय देना या किसी मुश्किल में उसका साथ देना भी सेवा हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्यों मलाइका अरोड़ा भूलकर भी नहीं खातीं सलाद

सेहत

अक्षय कुमार लंबे समय से अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि अच्छी सेहत के बिना बाकी उपलब्धियों का आनंद लेना मुश्किल हो सकता है। नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान, पर्याप्त नींद और शरीर का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य का असर हमारे मूड और मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

अक्षय का ‘4 S’ फॉर्मूला दरअसल जिंदगी को चार अलग-अलग हिस्सों में देखने के बजाय एक संतुलित नजरिए से देखने की बात करता है। सुख हमें जिंदगी का आनंद लेना सिखाता है, शांति मन को स्थिर रखती है, सेवा हमें दूसरों से जोड़ती है और सेहत शरीर को मजबूत बनाए रखती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article