शहर

'समय कम है, मैं परास्त करूंगी...', आराधना मिश्रा के बयान में अखिलेश यादव के लिए क्या संदेश? मसूद पर BJP ने कसा तंज

UP Congress New President: 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा 'मोना' को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

Image

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल (फाइल फोटो)

Photo : ANI

UP Congress New President: 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य संगठन में एक बड़ा और अहम बदलाव किया है। पार्टी नेतृत्व ने अजय राय की जगह विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' (Aradhana Mishra Mona) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि देवेंद्र निषाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चौधरी वीरेंद्र सिंह को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आराधना मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व-मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ी अपनी चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।

2027 के चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के सभी साथियों को साथ लेकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय को बड़े भाई जैसा बताते हुए उनका आशीर्वाद बने रहने की बात कही।

इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा ने कसा तंज

दूसरी ओर, इमरान मसूद (Imran Masood) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बदलाव पर तीखा तंज कसा है। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम वोट बैंक के तुष्टिकरण में समाजवादी पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है।

सपा और कांग्रेस के गठबंधन में तनाव और चुनौतियां बढ़ना तय-भाजपा

उन्होंने कहा कि इमरान मसूद को सपा के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने का इनाम मिला है, जिससे आने वाले समय में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में तनाव और चुनौतियां बढ़ना तय है। पार्टी के इस बड़े बदलाव से साफ है कि कांग्रेस यूपी में नए जातीय और सामाजिक समीकरण साधकर खुद को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है।

अजय राय ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा: "यूपी कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं: अजय राय मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूंगा। लड़ाई अभी भी जारी है। नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शराब के पैसे से शुरू हुआ विवाद, मकान के बैनामे तक पहुंची बात और फिर...ईंट से मारकर भतीजे ने ताऊ को उतारा मौत के घाट

शराब के पैसे से शुरू हुआ विवाद, मकान के बैनामे तक पहुंची बात और फिर...ईंट से मारकर भतीजे ने ताऊ को उतारा मौत के घाट

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच लगाए थे प्रतिबंध

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, सभी स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच लगाए थे प्रतिबंध

'समय कम है, मैं परास्त करूंगी...', आराधना मिश्रा के बयान में अखिलेश यादव के लिए क्या संदेश? मसूद पर BJP ने कसा तंज

'समय कम है, मैं परास्त करूंगी...', आराधना मिश्रा के बयान में अखिलेश यादव के लिए क्या संदेश? मसूद पर BJP ने कसा तंज

दिन हो या रात, बदरीनाथ हाईवे पर जाम ही जाम, मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग-बलदौड़ा तक रेंगते रहे वाहन, पिंडदान करने जा रहे श्रद्धालु परेशान

दिन हो या रात, बदरीनाथ हाईवे पर जाम ही जाम, मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग-बलदौड़ा तक रेंगते रहे वाहन, पिंडदान करने जा रहे श्रद्धालु परेशान

जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा हिरासत को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- सरकार और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल

जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा हिरासत को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- सरकार और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल