सलमान खान अपनी फिल्मों, फिटनेस और बेफिक्र अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया। उन्होंने लिखा, “Alone और Lonely में फर्क होता है।” बस यही शब्द इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए। कई लोगों को लगा कि सलमान जिंदगी की किसी गहरी भावना को जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - 4 लोगों के लिए चाय कैसे बनाते हैं
हालांकि यह पोस्ट उन्होंने सिर्फ एक सामान्य सोच साझा करने के लिए की थी। लेकिन इसने लोगों को रिश्तों, सुकून और अकेलेपन के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। बढ़ती उम्र के साथ इंसान सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि अपनेपन की अहमियत भी समझने लगता है। यही वजह है कि सलमान की यह बात लाखों लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई लगी। मनोविज्ञान भी मानता है कि आज के समय में अकेलापन सिर्फ बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है।
अकेले रहना और अकेलापन अलग बात
विशेषज्ञों के मुताबिक अकेले रहना हमेशा दुख की बात नहीं होती। कई लोग खुद के साथ समय बिताकर शांति महसूस करते हैं। लेकिन जब इंसान लोगों के बीच रहकर भी अंदर से खाली महसूस करे, तो उसे भावनात्मक अकेलापन कहा जाता है।
बढ़ती उम्र में क्यों बदलती है सोच
50-60 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते इंसान जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव देख चुका होता है। पुराने दोस्त दूर हो जाते हैं, रिश्ते बदलने लगते हैं और इंसान ज्यादा खुद को भीतर से टटोलने लगता है। यही कारण है कि इस उम्र में लोग भावनाओं को ज्यादा गहराई से महसूस करते हैं।
सब मिला फिर भी
मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि पैसा और प्रसिद्धि इंसान को खुशियां तो दे सकते हैं। लेकिन भावनात्मक जुड़ाव की कमी को पूरा नहीं कर सकते। कई बड़े सितारे भी अंदर से अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - रिश्ता टूटने से पहले कपल्स को कर लेनी चाहिए ये 6 बातें
आज की पीढ़ी भी झेल रही यही समस्या
मोबाइल और सोशल मीडिया ने लोगों को ऑनलाइन जोड़ दिया है, लेकिन असली बातचीत कम होती जा रही है। यही वजह है कि युवा भी कई बार खुद को अकेला महसूस करते हैं। सलमान खान की पोस्ट लोगों के दिल को इसलिए छू गई क्योंकि उसमें जिंदगी का एक ऐसा सच था, जिसे आज कई लोग महसूस तो करते हैं लेकिन खुलकर कह नहीं पाते।
