लाइफस्टाइल

आज है इंटरनेशनल Chai दिवस, देखें 4 लोगों की चाय में कितना दूध, चीनी और पत्ती डालें? ये है कड़क चाय का परफेक्ट फॉर्मूला

कड़क मसालेदार चाय बनाने के लिए सही मात्रा में दूध, पानी, चीनी, चाय पत्ती डालना बहुत जरूरी होता है। इंटरनेशनल चाय दिवस पर जानिए चाय कैसे बनाते हैं, 4 लोगों की चाय कैसे बनाएं, चाय में कितना पानी, दूध डालें।

Image

Chai Kaise banate hai, Chai me kitna pani dudh patti dalna chahiye

भारतीयों के लिए चाय (Chai) सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक एहसास है। चुभती गर्मी से लेकर कड़ाके की ठंड में भी चाय के दीवाने आपको दिख ही जाएंगे। भारत में चाय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा मानी जाती है। सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस की थकान हो या दोस्तों के साथ गपशप, एक कप गर्म चाय हर मौके को खास बना देती है। यही वजह है कि आज दुनियाभर में इंटरनेशनल चाय दिवस भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप बढ़िया कड़क मसालेदार चाय पीना चाहते हैं, तो यहां देखें चाय कैसे बनाते हैं, 4 लोगों की चाय में कितना दूध, कितनी चीनी और कितनी चाय पत्ती डालनी चाहिए।

चाय कैसे बनाते हैं, How To Make Chai

कई बार चाय ज्यादा फीकी बन जाती है तो कभी इतनी कड़क कि उसका स्वाद बिगड़ जाता है। असल में स्वादिष्ट चाय का राज सही मात्रा और सही उबाल में छिपा होता है। अगर चाय सही तरीके से बनाई जाए तो हर घूंट मजेदार लगने लगता है। ये रही 4 लोगों के लिए एकदम ही परफेक्ट और कड़क चाय बनाने की रेसिपी -

चाय में क्या क्या डालना चाहिए

2 कप पानी

2 कप दूध

4 छोटे चम्मच चाय पत्ती

3 से 4 छोटे चम्मच चीनी

थोड़ा अदरक या इलायची

How to make chai recipe

How to make chai recipe

सबसे पहले पानी उबालें

सबसे पहले आपको एक पतीले में पानी डालकर उसे अच्छी तरह उबाल लेना है। अगर अदरक डालना हो तो इसी समय डाल दें। इससे स्वाद और खुशबू बढ़ती है।

अब डालें चाय पत्ती

पानी और अदरक में अच्छा हल्का उबाल आ जाए तो पानी में 4 छोटे चम्मच चाय पत्ती डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इससे चाय का रंग और स्वाद अच्छा आता है।

दूध डालने का सही समय

अब उबलती चाय में दूध डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं। ज्यादा देर तक पकाने से चाय का स्वाद कड़वा भी हो सकता है।

स्वादानुसार चीनी

अगर आप 4 लोगों के लिए चाय बना रहे हैं, तो 3 से 4 चम्मच चीनी डाले। हालांकि मिठास पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा की जा सकती है।

एक दो उबाल के बाद आपकी चाय तैयार है। अगर ज्यादा कड़क चाय चाहिए तो चाय पत्ती थोड़ी बढ़ा सकते हैं और चाय को धीमी आंच पर ज्यादा पकाएं। चाय में अदरक के साथ आप इलायची भी डाल सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article