लाइफस्टाइल

Relationship: जिसके साथ हम खुलकर हंस नहीं सकते, उससे क्यों नहीं करनी चाहिए शादी

Relationship Tips: तमाम रिसर्च बताते हैं कि जो कपल साथ में हंसते हैं, मजाक करते हैं और छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ लेते हैं, उनके रिलेशनशिप में इमोशनल कनेक्ट ज्यादा मजबूत होता है।

Image

जिस इंसान के साथ आप खुलकर हंस नहीं सकते, उसके साथ शादी क्यों नहीं करनी चाहिए (Photo: iStock)

Relationship Advice: शादी किसी भी इंसान के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। कई शादियां बेहद खुशहाल होती हैं, लेकिन कुछ शादियां थोड़े समय बाद ही टूट जाती हैं। किसी भी शादी में प्यार, जिम्मेदारी और समझदारी का सबसे अहम किरदार समझा जाता है। इसके इतर रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हमें किसी भी वैसे इंसान के साथ शादी नहीं करनी चाहिए जिसके सामने हम खुलकर हंस ना पाए या जिसके साथ बच्चों की तरह मस्ती ना कर पाएं।

सुनने में यह बात आपतो अटपटी लग सकती है, लेकिन लंबे रिश्तों में इसकी अहमियत बहुत बड़ी होती है। रिसर्च बताती है कि जो कपल साथ में हंसते हैं, मजाक करते हैं और छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ़ लेते हैं, उनके रिलेशनशिप में इमोशनल कनेक्ट ज्यादा मजबूत होता है।

दोस्ती भी है शादी

शुरुआती दिनों में शादी में आकर्षण और रोमांस बहुत अच्छा लगता है। शादी की असली परीक्षा तब शुरू होती है, जब जिंदगी में जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं। नौकरी का दबाव, पैसों की चिंता या परिवार की जिम्मेदारियां हर किसी की मैरिड लाइफ का हिस्सा बनती हैं।

ऐसे समय के लिए जरूरी है कि आपका जीवनसाथी आपका सबसे अच्छा दोस्त भी हो। अगर आप उसके साथ बेवजह हंस नहीं सकते, अजीब-सी बातें नहीं कर सकते या अपनी बचकानी हरकतें नहीं दिखा सकते, तो रिश्ता धीरे-धीरे बहुत औपचारिक और बोझिल लगने लगता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जाने बीमार पार्टनर का ख्याल कैसे रखें

रिश्तों में नहीं आता तनाव

हर शादी में मतभेद होते हैं। जिन रिश्तों में हंसी-मजाक की संभावना बनी रहता है, वहां तनाव ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। साथ में हंसना लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है और मुश्किल हालातों का सामना करना आसान बना देता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब कपल्स लंबे समय तक साथ में मस्ती नहीं करते, तो छोटी-छोटी बातें भी बड़ी समस्याओं में बदलने लगती हैं।

जहां जजमेंट का डर हो, वहां दूरी बढ़ती है

सोचिए कि अगर आप अपने पार्टनर के सामने कुछ कहने से पहले दस बार सोचें या डरें कि वह आपको जज करेगा, तो क्या आप उसके साथ पूरी जिंदगी सहज महसूस कर पाएंगे? एक स्वस्थ रिश्ते की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि उसमें आप अपने असली रूप में रह सकें। आप मूर्खतापूर्ण बातें कर सकें, जोर से हंस सकें और बिना किसी डर के अपने मन की बात कह सकें।

कई लोग जीवनसाथी चुनते समय केवल अच्छी नौकरी, परिवार या सामाजिक स्थिति को प्राथमिकता देते हैं। ये बातें जरूरी तो हैं, लेकिन इनके साथ यह सवाल भी पूछना चाहिए क्या यह इंसान मेरा अच्छा दोस्त बन पाएगा।

हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि शादी उस व्यक्ति को चुनने का फैसला है, जिसके साथ आप जिंदगी की मुश्किलों को झेल सकें, लेकिन उनके बीच भी हंसने और खुश रहने की वजहें ढूंढ़ सकें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article