लाइफस्टाइल

Ranbir Kapoor अगर लड़की होते तो.. Samara Sahni को देख ये क्या बोल गए नेटिजन्स, डेनिम लुक में आलिया की भांजी का लुक वायरल

रणबीर की भांजी समारा साहनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका नया डेनिम लुक वायरल हुआ, जिसको देख नेटिजन्स ने उनकी तुलना रणबीर से की। देखें समारा के लेटेस्ट लुक से जुड़ी डिटेल्स।

Image

Samara Sahni

रणबीर कपूर की भांजी और रिद्धिमा कपूर की बिटिया समारा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। समारा साहनी हाल ही में बहुत ही स्टाइलिश से डेनिम जींस टॉप वाले लुक में स्पॉट हुईं। समारा की तस्वीरें यंगस्टर्स के बीच काफी चर्चा में है। कई लोगों ने उनकी तुलना रणबीर तो आलिया तक के स्टाइल से कर दी है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - करीना कपूर का लेटेस्ट गुलाबी सूट लुक

समारा कई बार पैप्स के सामने पोज करती तो अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। गर्मी वाली ईवनिंग आउटिंग के लिए समारा का लुक काफी अच्छा लग रहा था। जहां समारा के इस लुक को पसंद किया गया, वहीं कुछ लोगों को उनका ये डेनिम गर्ली लुक खासा पसंद नहीं आया। देखें समारा के लुक की डिटेल्स यहां और सीखें आप कैसे ऑल डेनिम लुक को स्टाइल कर सकती हैं।

समारा के लुक की डिटेल्स

लेटेस्ट लुक में समारा साहनी ने खास लाइट वॉश डेनिम टॉप पहना हुआ है। गोल गले वाला ये टॉप काफी फिटेड कॉर्सेट जैसा लुक दे रहा है। गर्लिश लुक के लिए ये वाला टॉप समारा के फिजिक पर काफी कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

टॉप और जींस दोनों का रंग लगभग एक जैसा है, जिससे पूरा आउटफिट स्लीक नजर आ रहा है। मोनोक्रोम डेनिम स्टाइल लुक को ज्यादा लंबा और बैलेंस्ड दिखाने में मदद करता है। समारा ने ऐसे ही अपने लुक को बैलेंस्ड रखा है, कपड़ों के साथ उनकी मिनिमल एक्सेसरी भी अच्छी लगी। कैजुअल बैग और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होने खुले बाल फ्लॉन्ट किए थे।

ऑल डेनिम लुक कैसे करें स्टाइल ?

  • एक जैसे या मिलते-जुलते डेनिम शेड्स चुनें।
  • अगर टॉप फिटेड है तो बॉटम्स स्ट्रेट या फ्लेयर्ड रखें।
  • न्यूड या व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर करें।
  • मेकअप को हल्का और फ्रेश रखें।
  • एक स्टेटमेंट बैग या सनग्लासेस जोड़ सकते हैं।
  • बहुत ज्यादा जूलरी पहनने से बचें।
ऑल-डेनिम की खूबसूरती इसी सादगी में होती है। अगर आप भी अपने नेक्स्ट लुक के लिए डेनिम्स पहन रही हैं। तो समारा जैसे सही फिटिंग, साफ-सुथरी स्टाइलिंग वाला लुक चुन सकती हैं।
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article