लाइफस्टाइल

तांबे की बोतल को फ्रिज में रखते हैं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती

तांबे की बोतल से पानी पीना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि गर्मी में तांबे की बोतल को फ्रिज में रखना और फिर उसका पानी पीना कितना सही है यहां जानिए। देखें फ्रिज में कॉपर बोतल रखें या नहीं।

Image

Copper Bottle in Fridge

सुबह उठते ही तांबे की बोतल का पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए बहुत से लोग प्लास्टिक या स्टील की जगह तांबे की बोतल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में एक सवाल अक्सर सामने आता है, क्या तांबे की बोतल को फ्रिज में रखना चाहिए? कई लोग ठंडा पानी पीने के लिए पूरी बोतल ही फ्रिज में रख देते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करना सही नहीं है।

दरअसल, तांबे की बोतल का उपयोग केवल पानी स्टोर करने के लिए नहीं, बल्कि उसके गुणों को बनाए रखने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि फ्रिज का तापमान तांबे की बोतल पर क्या असर डाल सकता है और इसका सही उपयोग कैसे किया जाए। देखें फ्रिज में कॉपर बोतल रखें या नहीं।

क्या तांबे की बोतल फ्रिज में रखनी चाहिए?

आमतौर पर तांबे की बोतल को लंबे समय तक फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती। बहुत कम तापमान तांबे के नेचुरल गुणों को प्रभावित कर सकता है और बोतल की चमक पर भी असर डाल सकता है। फ्रिज में ही नहीं तांबे की बोतल में साधारण पानी भी लंबे समय तक नहीं रखने की सलाह दी जाती है। पानी को तांबे की बोतल में 6 से 8 घंटे तक सामान्य तापमान पर रखना सही माना जाता है। इससे पानी और तांबे के बीच नेचुरल संपर्क बनता है, जिसे लाभकारी माना जाता है।

Tambe ki bottle fridge me rakhein ya nahi

Tambe ki bottle fridge me rakhein ya nahi

ठंडा पानी पीना हो तो क्या करें?

अगर आपको ठंडा पानी पसंद है, तो बेहतर होगा कि पहले तांबे की बोतल में रखा पानी किसी गिलास में निकालें और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल लें। इससे बोतल को बार-बार फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किन चीजों को न रखें?

तांबे की बोतल में केवल सादा पानी रखना बेहतर माना जाता है। इसमें नींबू पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ये धातु के साथ रिएक्ट कर सकते हैं।

तांबे की बोतल को कभी-कभार फ्रिज में रखने से बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन नियमित रूप से ऐसा करना सही तरीका नहीं माना जाता। बेहतर होगा कि पानी को तांबे की बोतल में सामान्य तापमान पर रखें और जरूरत पड़ने पर अलग से ठंडा करें। ऐसा करने से आपकी बोतल भी अच्छी रहेगी और आपको तांबे के गुण भी मिलेंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article