आमिर खान की फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने की पार्टी में पहुंची करीना का गुलाबी सूट लुक काफी वायरल हो रहा है। करीना का यह आउटफिट केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय कला और विरासत को भी खूबसूरती से दर्शाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर का यह सिल्क सूट मशहूर कलाकार अमृता शेर-गिल से प्रेरित था। हजारों की कीमत वाले इस सूट सेट के साथ करीना की ज्वेलरी और स्टाइलिंग भी सुपर हिट लगी।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मार्बल-ग्रेनाइट के बचे टुकड़ों से बनाएं होम डेकोर आयटम
इवेंट के लिए करीना ने खास खूबसूरत पेस्टल पिंक शेड का वी नेक वाला बनारसी सिल्क कुर्ता और स्ट्रेट पैंट्स के साथ पोल्का डॉट स्टाइल वाला दुपट्टा कैरी किया था। सूट के साथ करीना की मिनिमल स्टाइलिंग और ज्वेलरी का लुक भी एकदम ही परफेक्ट नजर आया।
गर्मियों के लिए क्यों है परफेक्ट सिल्क कुर्ता?
फ्लोई सिल्हूट और ढीली फिटिंग वाला करीना का ये कुर्ता गर्मी में पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन है। सिल्क फैब्रिक और इसका हल्का रंग गर्मियों के फैशन ट्रेंड से भी पूरी तरह मेल खाता है। करीना का ये कुर्ता रिपोट्स के अनुसार 41000 रुपये के आस पास का है। कुर्ते पर बेहद सीमित एम्ब्रॉयडरी और साफ-सुथरा डिजाइन इसे ओवरड्रेस्ड होने से बचाता है। यही वजह है कि यह आउटफिट सादगी में भी शाही एहसास देता है।
स्ट्रेट पैंट ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
करीना ने इस कुर्ते को स्ट्रेट सिगरेट पैंट के साथ पेयर किया, जिससे पूरा लुक बैलेंस्ड और मॉडर्न नजर आया। स्ट्रेट पैंट न केवल आरामदायक होती है, बल्कि लंबे और स्लीक सिल्हूट वाला लुक देती है। यही वजह है कि यह कॉम्बिनेशन एथनिक वियर में हमेशा पसंद किया जाता है।
स्लीक बन और कुंदन झुमकों ने चुराई महफिल
अगर इस पूरे लुक की सबसे खास बात चुननी हो, तो वह है करीना की स्टाइलिंग। उन्होंने बालों को स्लीक बन में बांधा, जिससे चेहरा और ज्वेलरी दोनों उभरकर सामने आए। हरे और सुनहरे रंग के कुंदन झुमके उनके लुक का अट्रैक्शन बन गए। छोटी-सी बिंदी और सॉफ्ट मेकअप ने इस एथनिक अंदाज को और निखार दिया।
लग्जरी हील्स ने जोड़ा ग्लैमर
करीना ने अपने लुक को Aquazzura की साटन सैंडल्स के साथ पूरा किया। इन खूबसूरत हील्स की मूल कीमत 835 यूरो (करीब 91,874 रुपये) बताई जा रही है। खास बात यह है कि एक जोड़ी सैंडल को तैयार करने में लगभग 30 अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल होता है और हर हिस्से को कारीगरों द्वारा हाथ से जोड़ा जाता है।
