लाइफस्टाइल

धनतेरस 2026 शुभकामनाएं कोट्स: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें सुख-समृद्धि से भरे ये संदेश, अपनों का दिन बनाएं खास

धनतेरस 2026 शुभकामनाएं कोट्स, बैनर, स्टेटस, पोस्टर, इमेज: धनतेरस के खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यहां पढ़ें धनतेरस के कुछ प्यारे बधाई संदेश और कोट्स।

Image

धनतेरस 2026 शुभकामनाएं कोट्स (फोटो: AI)

धनतेरस 2026 शुभकामनाएं कोट्स, बैनर, स्टेटस, पोस्टर, इमेज: हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का खास महत्व है। धनतेरस के आते ही बाजारों से लेकर घरों तक रौनक देखने को मिलने लगती है। हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने की परंपरा है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी त्योहार के साथ पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और दूसरी नई चीजें खरीदना शुभ मानते हैं। त्योहार की खुशियां अपनों के साथ बांटने के लिए लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को धनतेरस की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेश और कोट्स भेज सकते हैं।

1- सोने-चांदी की बरसात हो, सुख-संपत्ति साथ हो,

घर में हमेशा मिठास और प्यार की बात हो।

धनतेरस की शुभकामनाएं

2- धनतेरस की रौशनी से घर रोशन हो जाए,

लक्ष्मी माता की कृपा से सबका मन हर्षाए।

धनतेरस 2026 की हार्दिक बधाई!

3- आपके जीवन का हर कोना

लक्ष्मी के चरणों से गुलजार हो और सुख-समृद्धि

का चिराग जलता रहे !

Happy Dhanteras 2026!

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

4- सफलता की हर गिनती में आपका नाम हो

और हर सफलता आपको अपार संतोष दे।

धनतेरस की हार्दिक बधाई!

5- धनतेरस का शुभ दिन आया,

सबके लिए नई खुशियां लाया।

लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में

सदा रहे खुशियों की छाया।

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026!

6- कारोबार में हो तरक्की, जीवन में हो उन्नति,

हर नए काम में आपको मिले प्रगति।

अपनों के साथ दिन दोगुनी और,

रात चौगुनी हो आपकी मुस्कान !

Happy Dhanteras 2026!

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

7- दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका

हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर

इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो

Happy Dhanteras 2026!

8- सोने का रथ और चांदी की पालकी पर

बैठकर लक्ष्मी मां हैं आई देने

आपको धनतेरस की बधाई !

9- सोने-चांदी जैसा चमके आपका जीवन

दीपों से रोशन हो आपका घर-आंगन

धनतेरस पर आपकी सारे चाहत हो पूरी

आपकी कोई भी ख्वाहिश न रहे अधूरी

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

10- धनतेरस का वैभव हो आपके संग,

हर दिन महके जैसे बहार का रंग,

धन्वंतरि का आशीष हो हमेशा आपके संग,

सुख, समृद्धि हो सदा आपके संग !

Happy Dhanteras 2026!

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article