लाइफस्टाइल

मोतियों से लदी ड्रेस पहनकर कहां पहुंंची नई मम्मी परीणीति, बार्बी डॉल को दी टक्कर

नई मम्मी बनने के बाद परिणीति का यह सॉफ्ट और फ्रेश फैशन लुक चर्चा में है। पर्ल डिटेलिंग, बेबी पिंक शेड और स्टेटमेंट बो वाली ड्रेस ने उनके अंदाज को बेहद एलिगेंट और डॉल-लाइक बना दिया।

Image

Parineeti Chopra

मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा का फैशन अंदाज पहले से भी ज्यादा सॉफ्ट, कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में वह बेबी पिंक रंग की एक खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दीं, जिसने सोशल मीडिया पर फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया। इस लुक में ग्लैमर तो था, लेकिन वह बिल्कुल भी ओवरडोन नहीं लग रहा था।

ऑफ-शोल्डर नेकलाइन के साथ बना हुआ बड़ा सा बो ड्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है। बेशक ही इसी डिटेल ने पूरी ड्रेस को एक अलग क्यूट लुक दे दिया है। कई लोगों ने इस लुक को बार्बी-इंस्पायर्ड बताया, लेकिन परिणीति ने इसे अपने अंदाज में बेहद एलिगेंट तरीके से कैरी किया।

पर्ल डिटेलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

ड्रेस पर जगह-जगह लगे छोटे-छोटे मोती इसे और एलीगेंट बना रहे हैं। पर्ल वर्क की वजह से आउटफिट में हल्की चमक नजर आ रही है। जो कैमरे के सामने और भी ज्यादा उभरकर आ रही है। अच्छी बात यह रही कि ड्रेस में ज्यादा एम्ब्रॉयडरी या भारी काम नहीं था, इसलिए पूरा लुक बैलेंस बना रहा।

हाई-लो हेमलाइन ने दिया मॉडर्न टच

परिणीति की ड्रेस का फ्लोई सिल्हूट और हाई-लो हेमलाइन इसे एक मॉडर्न पार्टी लुक बना रहे थे। सामने से छोटी और पीछे से लंबी कटिंग की वजह से आउटफिट में मूवमेंट और ड्रामा दोनों नजर आए। यह स्टाइल आजकल खासतौर पर इवेंट्स और सेलिब्रेशन लुक्स में काफी पसंद किया जा रहा है।

मेकअप और हेयरस्टाइल भी सिंपल

इस लुक के साथ परिणीति ने बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया। सॉफ्ट मेकअप, हल्की पिंक टोन और खुले वेवी बालों ने ड्रेस को पूरा स्पॉटलाइट दिया। ज्वेलरी भी बेहद मिनिमल रखी गई, जिससे आउटफिट का स्टेटमेंट बो और पर्ल डिटेलिंग उभरकर सामने आई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सामने फांसी और बाहर बसंत

परी के इस पूरे लुक की सबसे बड़ी खासियत इसका बैलेंस है। यहां रंग, डिजाइन, मेकअप और एक्सेसरीज एक-दूसरे से मुकाबला नहीं कर रहे, बल्कि एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं। यही वजह है कि परिणीति का यह लुक गर्मियों में पहनने के लिए एमदम ही परफेक्ट लगा। अगर आपको फेमिनिन, सॉफ्ट और पार्टी-रेडी फैशन पसंद है, तो परिणीति का यह पर्ल-स्टडेड पिंक आउटफिट आसानी से इंस्पिरेशन बन सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article