लाइफस्टाइल

Fashion Fight: अरबों की मालकिनों के फैशन में बड़ा फर्क क्यों, नेटिजन्स ने दिया ब्रांड्स की दुकान तो एवरग्रीन ब्यूटी का टैग

सोशल मीडिया पर ताबिंदा सानपल और नीता अंबानी के फैशन स्टाइल की तुलना चर्चा में है। यह बहस दिखाती है कि किसी भी लुक को खास बनाने में सिर्फ महंगे कपड़े और गहने ही नहीं, बल्कि स्टाइलिंग भी जरूरी है।

Image

Fashion Fight: Nita Ambani And Tabinda Sanpal

फैशन की दुनिया में अक्सर यह माना जाता है कि महंगे कपड़े, बड़े ब्रांड और कीमती ज्वेलरी ही किसी व्यक्ति को स्टाइलिश बनाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर हुई एक दिलचस्प चर्चा ने इस सोच को चुनौती दी है। इंटरनेट यूजर्स ने बिजनेसवुमन ताबिंदा सानपाल और उद्योगपति नीता अंबानी के फैशन सेंस की तुलना करते हुए कहा कि दोनों के पास लग्जरी फैशन तक पहुंच है, लेकिन उनके स्टाइल को देखने का नजरिया काफी अलग है।

इस तुलना में किसी की पसंद को बेहतर या खराब बताने की बजाय नेटिजन्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर क्यों कुछ लुक्स ज्यादा एलिगेंट और यादगार लगते हैं, जबकि कुछ में हर चीज होने के बावजूद बैलेंस और ग्रेस की कमी महसूस होती है।

तबिंदा सानपाल के लुक पर क्या कह रहे हैं लोग?

देसी ब्लिंग शो फेम का हिस्सा रहीं ताबिंदा सानपाल को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि वे अक्सर भारी मेकअप, स्टेटमेंट ज्वेलरी और बड़े लग्जरी ब्रांड्स को एक साथ कैरी करती हैं। उनके लुक्स में ग्लैमर और शाइन भरपूर होती है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि कई बार बहुत सारे एलीमेंट्स एक साथ होने से किसी एक चीज पर फोकस नहीं रह पाता।

Tabinda Sanpal

Tabinda Sanpal

शो में तो सोशल मीडिया पर वायरल हर तस्वीर में आप बिंदा के लुक्स में भर भर के ब्रांड्स, ज्वेलरी और ओवर मेकअप देख सकते हैं। जो हर बार अच्छा नहीं लगता है। इस तरह के लुक्स काफी फेक लगते हैं और नेटिजन्स ऐसे लुक्स को कम ही पसंद करते हैं।

नीता अंबानी की स्टाइलिंग क्यों होती है अलग?

दूसरी ओर, नीता अंबानी को अक्सर सॉफ्ट मेकअप, संतुलित ज्वेलरी और क्लासी आउटफिट्स में देखा जाता है। चाहे वह कीमती साड़ी पहनें या बेशकीमती रेयर ज्वेलरी उनकी स्टाइलिंग हमेशा हैवी होने के बावजूद सादगी भरी नजर आती है। यही वजह है कि उनके लुक का हर हिस्सा अलग से उभरकर दिखाई देता है।

Nita Ambani

Nita Ambani

असली स्टाइल इस बात में नहीं छिपी है कि आप क्या पहनते हैं। स्टाइल निर्भर करता है कि, आप आउटफिट्स और मेकअप को कैरी कैसे करते हैं। सही संतुलन, स्टाइलिंग और क्लासिक मेकअप ही किसी लुक को यादगार बनाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article