लाइफस्टाइल

ना मेहंदी.. ना कोई हेयर कलर, 49 की उम्र में भी ऐसे इतने काले हैं शालिनी पासी के बाल

Shalini Passi Haircare Routine: अरबपति संजय पासी की पत्नी शालिनी अपनी खूबसूरती और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी चर्चा में रहती है। 49 की उम्र में भी शालिनी की बेदाग त्वचा तो काले घने बाल, नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। देखें शालिनी पासी का हेयरकेयर रूटीन क्या है।

Image

Shalini Passi Haircare (Photo Credit - Shalini Passi/Istock)

Shalini Passi Haircare Routine: शालिनी पासी बीते दिनों अपने स्टाइल, सुंदरता तो बहुत ही लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रही हैं। शालिनी सोशल मीडिया पर तो कई इंटरव्यूज में अपनी नेचुरल ब्यूटी का राज बता चुकी हैं। 49 की उम्र में भी शालिनी की स्किन बेदाग और निखरी है, वहीं उनके काले घने बाल अक्सर नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। शालिनी ने कई इंटरव्यूज में बताया है कि, उनके बाल पूरी तरह से काले और असली हैं। और वे अपने बालों पर किसी प्रकार का कलर यूज नहीं करती हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि, आखिर उनकी इतनी खूबसूरती सी जुल्फों का राज क्या है।

शालिनी के काले घने बालों का राज

शालिनी अपने बालों पर किसी प्रकार का कोई केमिकल यूज नहीं करती हैं। इसके बजाय वे अपने बालों के लिए सिंपल और देसी नुस्खे फॉलो करती हैं। जिनमें बालों को रीठा और आंवला, शिकाकाई के साथ धोना मुख्य है। इन तीनों चीजों को बालों पर लगाने से न केवल नेचुरल काला रंग बरकरार रहता है, बल्कि बाल बहुत ही ज्यादा घने हो जाते हैं।

कैसे करें यूज

आप घर पर ही रीठा, शिकाकाई और आंवला का यूज कर बढ़िया तरीके से हेयर वॉश कर सकते हैं। इसके लिए आपको मार्केट से ये चीजें लानी होंगी और फिर उन्हें पानी में करीब करीब 24 घंटों के लिए भिगोकर रख देना है। और फिर अच्छे से पीस लेना है। और बस आपका शानदार सा नेचुरल शैम्पू और क्लींजर तैयार है, जिससे आपके बाल चमक उठेंगे।

इसी के साथ अच्छे बालों के लिए तेल लगाएं, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स न यूज करें, अच्छा खाना खाएं और हीट वाली स्टाइलिंग से जितना हो सके बचने की कोशिश करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article