लाइफस्टाइल

Nita Ambani Saree: मायके से मिले गहने आज भी ऐसे पहनती हैं नीता अंबानी, लेटेस्ट साड़ी लुक में जीता दिल, एक-एक चीज थी यूनिक

Nita Ambani Saree (नीता अंबानी की साड़ी): स्वदेश स्टोर लॉन्च की पूजा के लिए पहुंची नीता अंबानी ने खास घरचोला साड़ी ब्लाउज पहना था। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मिसेज अंबानी ने उनकी शादी के गहने पहने थे। यहां देखें नीता अंबानी की साड़ी ब्लाउज डिजाइन फोटोज, अंबानी ज्वेलरी कलेक्शन।

Image

Nita Ambani At Swadesh Store Launch (Photo Credit - Swadesh Online)

Nita Ambani Saree (नीता अंबानी की साड़ी): रिलायंस के स्वदेश स्टोर की हाल ही में एक नई आउटलेट मुंबई के Eros में लॉन्च हुई है। इस भव्य स्टोर के लॉन्च के लिए अंबानी परिवार ने खास पूजा का आयोजन किया था। इस पूजा में खुद नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा और दोनों बहुएं राधिका-श्लोका भी शामिल थीं। पूजा के लिए सभी अंबानी लेडीज के ट्रेडिशनल लुक्स एकदम ऑन पाइंट थे। वीडियो में स्वदेश ऑनलाइन का ये भव्य स्टोर देखते ही बनता है। जिसमें अंबानी महिलाओं का राजसी साड़ी-सूट वाला लुक खूब जम ठम रहा था। सभी अंबानी महिलाओं ने खूबसूरत लुक वाली सुहाग रंगों वाली साड़ियां पहनी थी।

हालांकि खूबसूरत सी साड़ी में नीता अंबानी बेशक ही बहुओं को कांटे की टक्कर दे रही थीं। नीता अंबानी की गुलाबी और नीले के कमाल ट्रेंडी कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। न केवल ये साड़ी इतनी सुंदर है बल्कि इसको स्टाइल, ड्रेप और एक्सेसराइज करने का ढंग भी बहुत ही ज्यादा परफेक्ट था।

नीता अंबानी की साड़ी की खासियत

नीता अंबानी ने गुलाबी और नीले के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली मदुरई कॉटन की घरचोला साड़ी पहनी थी। ऐसी साड़ियां राजसी लुक के लिए एकदम ही परफेक्ट मानी जाती है। इस साड़ी के साथ उन्होने बहुत ही यूनिक सिल्क का कांचली पैटर्न बोट नेक ब्लाउज पहना था, जिसपर गोल्ड की जरी के यूनिक मोटिफ्स बने थे। इस साड़ी को उन्होने गुजराती स्टाइल लंबा सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। इस साड़ी को बनने में करीब 10 महीने का समय लगा है, जो इसका परफेक्शन देख पता लगाया जा सकता है।

Nita Ambani Gharchola Saree (Photo Credit - Manish Malhotra)

Nita Ambani Gharchola Saree (Photo Credit - Manish Malhotra)

ज्वेलरी की हुई चर्चा

नीता अंबानी की साड़ी के साथ साथ उनकी ज्वेलरी भी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। एक बार फिर नीता अंबानी ने अपनी यूनिक ज्वेलरी के कलेक्शन से एक मास्टरपीस निकालकर पहना था, जिसे देख नेटिजन्स की आंखें फटी रह गई। गले में नीता अंबानी ने खास श्रीनाथ जी के फोटो वाला चोकर नेकलेस पहना था। जिसके साथ कंगन तो ईयररिंग्स का लुक बहुत ही जम रहा था।

हालांकि नेकलेस के साथ उनके उल्टे हाथ पर बंधे बाजूबंद ने खूब लोगों का ध्यान खींचा। इस लुक के साथ उन्होने सोने का लटकन मोती वाला बाजूबंद पहना था, जो उन्होने अपनी शादी में पहना था। ये बाजूबंद नीता जी को उनकी पर नानी से मिला था। वहीं अब ये पुश्तैनी बाजूबंद वे ईशा को देंगी और उसके बाद ये उनकी नातिन आदिया शक्ति सहेजकर रखेंगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article