एजुकेशन

UP PET 2026 Exam City Slip Out: यूपी पीईटी परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, upsssc.gov.in से करें आसान स्टेप में डाउनलोड

UP PET 2026 Exam City Slip Out: यूपी पीईटी 2026 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP PET 2026 Exam City Slip Out (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP PET 2026 Exam City Slip Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपीएसएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पीईटी 2026 की शहर स्लिप जारी कर दी गई है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार, जिन्होंने एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है upsssc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

राज्य के 60 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें की यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य के 60 जनपदों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, एक सुबह की और दूसरी दोपहर की शिफ्ट होगी।

कब होगी यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा

बता दें कि यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा।

25 अक्टूबर

30 अक्टूबर

1 नवंबर

कैसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी 2026 सिटी स्लिप

स्टेप 1 - सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Examination Segment' विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद PET-2026 से संबंधित परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - मांगी गई आवश्यक जानकारियां (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका परीक्षा जिला प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

नोट: आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना केवल यह जानने के लिए है कि आपकी परीक्षा किस शहर में है; इसे प्रवेश पत्र (Admit Card) न समझा जाए।

कब जारी होगा UP PET 2026 Admit Card

यूपी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम से करीब 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें ताकि उन्हें इससे संबंधित नवीनतम अपडेट मिल सकें।

जरूरी जानकारी

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए UPSSSC द्वारा जारी वैध प्रवेश पत्र और एक मूल पहचान पत्र परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय से पहले अपनी यात्रा की तैयारी पूरी कर लें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article