देश

'यह मंजूर नहीं है...नरेंद्र मोदी जंतर-मंतर से क्यों डरते हैं?', Jantar Mantar बैन पर भड़के CJP प्रवक्ता सौरव दास

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध सामने आया है, पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा- सरकार का फैसला मंजूर नहीं, और वह इस मनमाने फैसले को नहीं मानते हैं।

Image

जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़के CJP प्रवक्ता सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को कहा कि 'जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर गैर-अधिसूचित करने का सरकार का फैसला 'मंजूर नहीं है' और वह 'इस मनमाने फैसले को नहीं मानते।' एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर गैर-अधिसूचित कर दिया और ऐसे प्रदर्शनों के लिए तीन नये स्थल तय किये गए हैं।

सौरव दास ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'अस्वीकार्य। नरेन्द्र मोदी जंतर-मंतर से क्यों डरते हैं?'

उन्होंने कहा, 'जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। क्या गृह मंत्रालय ने भारत के लोगों से सलाह ली? क्या किसी हितधारक से सलाह ली गई? क्या किसी संगठन से सलाह ली गई?' प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार यह घोषणा कर देगी कि भारत अब लोकतंत्र नहीं है। दास ने कहा, 'यह लिखकर रख लीजिए -जिस तरह वे लोगों से जंतर-मंतर छीन रहे हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री जल्द ही भारत में लोकतंत्र को भी खत्म कर देंगे। यह उसी दिशा में एक और कदम है।'

'अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बन रहा है'

उन्होंने कहा, 'हम इस मनमाने फैसले को स्वीकार नहीं करते। यह लोगों के विरोध करने और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के मौलिक अधिकार पर हमला है। अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बन रहा है।'

रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी विरोध-प्रदर्शन के लिए नये निर्दिष्ट स्थल

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने 11 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया, जिसमें पूर्वी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड विरोध-प्रदर्शन के लिए नये निर्दिष्ट स्थल तय किये गए हैं। यह कदम जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के लिए जुटने के आह्वान के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच उठाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article