नीता अंबानी की साड़ियों के कलेक्शन की तारीफ अक्सर ही होती है। बेशक ही मुकेश अंबानी की पत्नी के पास दुनिया भर के कोनों से लाई गई बेहद यूनीक और सुंदरत, शाही साड़ियों की भरमार है। जिन्हें वे अलग अलग इवेंट्स पर बहुत ही खूबसूरती के साथ स्टाइल करती हैं, अब हाल ही में एक इवेंट के लिए नीता जी ने खास लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। गहरे लाल रंग की ये साड़ी मॉर्डन और ट्रेडिशनल का बेहतरीन फ्यूजन है। इस साड़ी और ब्लाउज के डिजाइन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपको भी नीता जी की साड़ियां पसंद आती हैं, तो इस लेटेस्ट साड़ी की डिटेल्स जानना दिलचस्प हो सकता है।
नीता अंबानी की लाल बनारसी साड़ी
इस लाल बनारसी साड़ी की डिजाइन वाकई बहुत ही खूब लगी। सिंपल सी साड़ी का भी रंग और जरी की बुनाई गजब उठाव दे रही है। इसकी बुनाई में सुनहरे जरी के जाल की बारीकियों के साथ फूल और पत्तियों के मोटिफ्स हैं, जो बनारस के कुशल बुनकरों की कला का प्रतीक हैं। यह साड़ी एक सच्ची धरोहर का हिस्सा है, जिसे मशीन से नहीं बनाया जा सकता।

Nita Ambani Red Banarasi Saree
साड़ी के साथ मेल खाता ब्लाउज
नीता ने इस साड़ी के साथ एक मेल खाता लाल ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को और भी खास बनाता है। लेकिन इस लुक का असली आकर्षण उनके ब्लाउज के पीछे का जटिल सुनहरा कढ़ाई वाला मोटिफ है, जो एक शाही या मंदिर के प्रतीक जैसा दिखता है। यह कढ़ाई न केवल उनके कपड़ों को खूबसूरत बनाती है, बल्कि यह समृद्धि का भी प्रतीक है।

Nita Ambani
भारतीय संस्कृति की कहानी
नीता अंबानी की साड़ी केवल एक सुंदर कपड़ा नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की कहानी बयां करती है। उनके कपड़ों में जो बारीकियां हैं, वे हमें यह याद दिलाती हैं कि भारतीय फैशन का क्या महत्व है। इससे पहले भी, उन्होंने एक बोतल हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें कढ़ुआ काम था, जो उनके फैशन के प्रति गहरी समझ को दर्शाता है।
नीता अंबानी की ज्वेलरी का डिजाइन

Nita Ambani jewelry
नीता अंबानी ने इस लाल बनारसी साड़ी के साथ एक शानदार नेकलेस पहना है, जिसमें हरे रंग के इमरल्ड का प्रयोग किया गया है। यह नेकलेस साड़ी के लाल रंग के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाता है, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बनाता है। अगर आप भी साड़ियां पहनती हैं या नीता अंबानी के स्टाइल को फॉलों करती हैं। तो आने वाले शादी सीजन में जरूर ही इस साड़ी का लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।
