Multani Mitti Benefits (मुल्तानी मिट्टी के फायदे): नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बेदाग स्किन की ख्वाहिश हर कोई करता है। हालांकि खराब खानपान, प्रदूषण, लाइफस्टाइल आदि की दिक्कतों के कारण बहुत से लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाजार में मिल रहे केमिकल वाले साबुन-क्रीम इन समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो देसी मुल्तानी मिट्टी का यूज काम का हो सकता है। देखें मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे क्या हैं इन हिंदी।
मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे -
मिलती है ठंडक
मुल्तानी मिट्टी वाला फेस पैक या देसी मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से स्किन को बहुत ठंडक मिलती है। इसको लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और फ्रेश फील करेंगे। अगर आपको एक्ने की समस्या है, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से राहत मिल सकती है।
पिगमेंटेशन होता है कम
अगर आपको टैनिंग या पिगमेंटेशन की शिकायत है, तो भी आप मुल्तानी मिट्टी का यूज कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन की क्वालिटी बेहतर होगी वहीं डार्क स्पॉट्स कम भी हो जाएंगे।
मुलायम होगी स्किन
मुल्तानी मिट्टी का यूज स्किन को ग्लोइंग के साथ साथ बहुत सॉफ्ट भी बनाता है। अगर आपको ड्राई स्किन की दिक्कत है, तो इस देसी मिट्टी का लेप जरूर लगाएं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो स्किन को अंदर से साफ करते हैं और मुलायम बनाते हैं।
डीप क्लीन
मुल्तानी मिट्टी वाला नुस्खा देसी और सालों साल से आजमाया हुआ उपाय है। जो स्किन की डीप क्लीनिंग के लिए यूज किया जाता है।
कौन करें इस्तेमाल
वैसे तो मुल्तानी मिट्टी काफी नेचुरल होती है, जिसका कोई नुकसान नहीं है। बारिश वाले मौसम में तो चिपचिपी और ऑइली स्किन वाले लोगों को खासतौर से मुल्तानी मिट्टी का यूज करना चाहिए। हालांकि ड्राई स्किन वाले लोग इसे कम ही यूज करें या अपनी स्किन टाइप के हिसाब से किसी डॉक्टर से पहले सलाह हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
मुल्तानी मिट्टी से फेस वॉश करने के बाद आपको मॉइश्चराइजर लगाना ही चाहिए। वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह की चीज यूज करने से पहले अपनी स्किन अनुसार सामान चुने तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
