लाइफस्टाइल

Maharana Pratap Jayanti Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने..., महाराणा प्रताप जयंती पर इन कोट्स, Status, Wallpapers से दें शुभकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 9, 2023, 06:37 AM IST

Maharana Pratap Jayanti Wishes in Hindi: भारत माता के वीर सपूत, अद्वितीय योद्धा, स्वाभिमान के रक्षक, हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की आज जयंती है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज भी महाराणा प्रताप जयंती के कोट्स, मैसेज भेजकर अपनों को उनके पराक्रम के बारे में बताएं।

Image

Maharana Pratap Jayanti wishes in hindi

Happy Maharana Pratap Jayanti Quotes, Wishes, Status in Hindi: भारत माता के वीर सपूत, अद्वितीय योद्धा, स्वाभिमान के रक्षक, हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की आज जयंती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक उनका जन्मदिन 9 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन पूरा भारत महाराणा प्रताप को उनके शौर्य और पराक्रम के कारण याद करता है। महाराणा प्रताप ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कभी भी अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।

महाराणा प्रताप की जन्म तिथि का सबसे पुराना संदर्भ अबुल फजल की पुस्तक अकबरनामा में मिलता है, जिसमें हिजरी कैलेंडर के अनुसार उनकी जन्म तिथि का उल्लेख है। मेवाड़ के महान राजपूत राजा महाराणा प्रताप का जन्म साल 1540 में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह द्वितीय जो मेवाड़ के 12वें राजा थे। लोग महाराणा प्रताप की जंयती को धूम- धाम से मनाते हैं एक दूसरे को ग्रीटिंग्स भेजते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजकर महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज भी महाराणा प्रताप जयंती के कोट्स, मैसेज भेजकर अपनों को उनके पराक्रम के बारे में बताएं।

Maharana Pratap Jayanti wishes in hindi

हे प्रताप मुझे तू शक्ति दे, दुश्मन को मै भी हराऊंगा।

मै हूं तेरा एक अनुयायी, दुश्मन को मार भगाऊंगा॥

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

भारत मां का वीर सपूत.

हर हिदुस्तानी को प्यारा हैं

कुंअर प्रताप जी के चरणों में

शत शत नमन हमारा है.

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

हर मां कि ये ख्वाहिश है, कि एक प्रताप वो भी पैदा करे.

देख के उसकी शक्ती को, हर दुशमन उससे डरा करे॥

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

Maharana Pratap Jayanti Status 2023

चेतक पर चढ़ जिसने,

भाला से दुश्मन संघारे थे.

मातृ भूमि के खातिर,

जंगल में कई साल गुजारे थे.

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

हल्दीघाटी के युद्ध में,

दुश्मन में कोहराम मचाया था.

देख वीरता राजपूताने की,

दुश्मन भी थर्राया था.

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

करता हूं नमन मैं महाराणा प्रताप को,

जो वीरता और अखंडता के प्रतीक हैं.

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

Maharana Pratap Jayanti Quotes in Hindi

जब-जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी.

फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तुने हुंकार भरी॥

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं!

झुके नही वह मुगलों से,अनुबंधों को ठुकरा डाला,

मातृभूमि की भक्ति का, नया प्रतिमान बना डाला.

Happy Maharana Pratap Jayanti 2023

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article