Jagannath Puja Bhog Recipe (जगन्नाथ पूजा भोग रेसिपी): जगन्नाथ भगवान की जय! जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून यानी आज से शुरू हो रही है। ऐसे में भगवान जगन्नाथ की पूजा के साथ साथ इन दिनों में भोग का प्रसाद बनाना भी महत्वपूर्ण होता है। वैसे तो पुरी ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के लिए प्रतिदिन 56 भोग बनते हैं, जिनमें से उन्हें सबसे ज्यादा खिचड़ी प्रिय है। ऐसे में अगर आप भी खास भोग का महाप्रसाद बनाना चाहते हैं, तो खिचड़ी तो मालपुआ बनाकर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया जा सकता है। खिचड़ी के साथ साथ भात, दालमा तो मालपुआ भी भोग में बनाना मुख्य माना जाता है। इसके साथ आप भोग में मिठाई, नमकीम, फल तो अन्य स्वादिष्ट चीजे भी परोस सकते हैं। लेकिन यहां देखें पवित्र भोग वाली खिचड़ी और मालपुआ कैसे बनाते हैं।
जगन्नाथ भोग की विशेष सामग्री
1 किलो चावल
- 500 ग्राम दाल (मूंग दाल)
- 250 ग्राम घी
- 1 नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 100 ग्राम किशमिश और काजू
- 2 बड़े चम्मच गुड़
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- स्वादानुसार नमक

Jagannath Puja Bhog Khichdi
जगन्नाथ भोग रेसिपी
1. चावल और दाल को अलग-अलग भिगोकर 2 घंटे के लिए रख दें।
2. एक बड़े बर्तन में घी गर्म करें और उसमें किशमिश, काजू और कद्दूकस किया नारियल भूनें।
3. भीगे हुए चावल और दाल को मिलाकर बर्तन में डालें और हल्का भूनें।
4. 4 कप पानी डालकर चावल व दाल को नमक के साथ पकाएं।
5. जब चावल पक जाएं, तो गुड़ और इलायची पाउडर मिलाएं।
इस खिचड़ी में आप हल्का सा नारियल भी एड कर सकते हैं। वहीं खिचड़ी को भोग के रूप में तुलसी के पत्ते के साथ भगवान जगन्नाथ को अर्पित करें। और उसी के बाद प्रसाद के रूप में वितरित करें।
मालपुआ रेसिपी इन हिंदी
खिचड़ी के साथ भगवान जगन्नाथ को कुछ मीठा भी जरूर भोग लगाएं, प्रसाद के लिए उन्हें मालपुआ प्रिय है। देखें मालपुआ कैसे बनाते हैं -
सामग्री -
- 1 कप मैदा
- ½ कप दूध
- 2-3 चम्मच चीनी
- ¼ चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चुटकी केसर
- घी या तेल
- बारीक कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स

Malpua Recipe
मालपुआ बनाने की विधि -
1. स्वादिष्ट भोग वाला मालपुआ बनाने के लिए आपको सबसे पहले, एक कटोरी में मैदा, चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाना है।
2. अब धीरे-धीरे दूध डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि आपके बैटर में गांठ नहीं होनी चाहिए।
3. केसर को थोड़े दूध में भिगोकर बैटर में मिला दें।
4. कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें। मध्यम आंच पर तलने के लिए तैयार करें।
5. एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को कढ़ाई में डालें और गोल आकार दें।
6. मालपुआ को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तलें।
7. गर्म मालपुआ को चाश्नी में डुबोकर निकाल लें।
मालपुआ आप भगवान जगन्नाथ को ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश कर भोग प्रसाद के लिए अर्पित करें।
