बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं, लेकिन जब बात सॉफ्ट, एलिगेंट और डॉल जैसे लुक की आती है तो कैटरीना कैफ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपने करियर की शुरुआत से लेकर आज तक उन्होंने ऐसे कई लुक्स दिए हैं, जिनमें उनका स्टाइल बेहद फ्रेश और ग्रेसफुल नजर आया। खास बात यह है कि पिंक रंग उनके फैशन का अहम हिस्सा रहा है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - लावणी डांस कहां से आया
कभी चमकदार साड़ी, कभी मिनी स्कर्ट तो कभी खूबसूरत लहंगे में कैटरीना ने ऐसा अंदाज दिखाया कि फैंस उन्हें 'बॉलीवुड की बार्बी डॉल' कहने लगे। अगर आप भी कैटरीना के जबरा फैन हैं और पिंक कलर के कपड़े भी पहनना पसंद करती हैं। तो बॉलीवुड की बार्बी के ये वाले आइकॉनिक पिंक ड्रेस लुक्स ट्राय करना तो बनता ही है। ये सारे ही लुक्स फिर ट्रेंड में हैं और फ्रेश लुक के लिए इन्हें जरूर रिस्टाइल करें।

Katrina Kaif Pink Top
कैटरीना कैफ पर बेशक ही गुलाबी रंग बहुत ही ज्यादा खिलता है। 2000s वाले दौर में कैटरीना के ये सारे ही पिंक कलर के टॉप वाले लुक्स वायरल रहे हैं। जींस से लेकर स्कर्ट के साथ कैटरीना ने टैंक टॉप, फ्रिल टॉप तो साटन सिल्क वाले बहुत से टॉप्स स्टाइल किए हैं।

Katrina Kaif Pink Saree
कैटरीना कैफ की ये वाली गुलाबी रंग की साड़ियों के बारे में क्या ही कहा जाए। कैट के ये सारे साड़ी लुक आज आइकॉनिक बन गए हैं। ऑम्ब्रे स्टाइल वाली स्टोन वर्क हॉट पिंक साड़ी और स्क्वेयर नेक वाला ब्लाउज तो सुपरहिट है। गर्ल्स अगर एकदम ही फ्रेश और क्लासिक लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं। तो कैटरीना के ये Y2K वाले साड़ी ब्लाउज लुक्स बेस्ट हो सकते हैं।

Katrina Kaif Barbie Look
कैटरीना के ऐसै वाले मिनी स्कर्ट तो फ्रिल वाली फ्रॉक्स का भी गजब ट्रेंड चला है। मल्टीकलर स्ट्रैपलेस कॉर्सेट टॉप, फ्रिल वाली पिंक मिनी स्कर्ट और कमर पर गोल्डन बेल्ट ने उन्हें रियल लाइफ बार्बी डॉल बना दिया था। इसी डॉल स्टाइल वाले फैशन लुक ने उन्हें बॉलीवुड में 'बार्बी डॉल' वाली इमेज दिलाई थी। वहीं उनका वी नेक वाला क्रॉप टॉप और फ्रिल मिनी स्कर्ट वाला लुक फिल्म Singh Is King से है। जी करदा गाने में कैटरीना ने ये वाला स्कर्ट टॉप पहना था जिसकी चर्चा आज तक होती है।
कैटरीना ने कई मौकों पर पिंक शेड्स को अपने फैशन का हिस्सा बनाया है। यही रंग उनकी सॉफ्ट पर्सनैलिटी और एलिगेंट स्टाइल के साथ खूबसूरती से मेल खाता है।
