Karwa Chauth 2025 Wishes in Sanskrit (करवा चौथ की शुभकामनाएं संस्कृत में): करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए बहुत ही खास होता है। आज करवा चौथ का त्योहार देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन पर व्रत-पूजा के साथ साथ एक दूसरे को व्रत त्योहार की बधाई देने का भी महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी किसी को हैप्पी करवा चौथ बोलना चाहते हैं। तो सिंपल से हिंदी या अंग्रेजी में नहीं बल्कि इस बार संस्कृत में शुभकामनाएं भेज सकते हैं। देखें करवा चौथ की शुभकामनाएं संस्कृत में, विशेज, कोट्स, मैसेज..
Karwa Chauth 2025 Wishes in Sanskrit, करवा चौथ 2025 की शुभकामनाएं संस्कृत में
1. करवाचौथपर्वास्तु
भवत्यै मंगलप्रदम्।
पतिः ते जीवतु शतं समाः
सुखं संवसतु सदा॥
भावार्थ: करवा चौथ का यह पर्व आपके लिए मंगलकारी हो। आपका पति सौ वर्षों तक जीवित रहे और सदा सुखपूर्वक संग में निवास करे।
2. चन्द्रकोटिप्रतीकाशः
पतिस्ते विराजताम्।
करवाव्रतमाहात्म्यात्
सुखं सम्पदं लभेत्॥
भावार्थ: करवा व्रत के महात्म्य से आपका पति करोड़ों चंद्रमाओं के समान प्रतिभाशाली हो और आप सुख-संपदा प्राप्त करें।
3. करकं चन्द्रसंकाशं चौथीव्रतसमन्वितम्।
धर्मेण पालयत्येषा पतिपुत्रसुखप्रदम्॥
भावार्थ: जो स्त्री करवा चौथ का यह चंद्रमा के समान उज्ज्वल व्रत धर्मपूर्वक पालन करती है, वह पति और पुत्रों को सुख प्रदान करने वाली होती है।
4. त्वदर्थे व्रतमालम्बे चन्द्रदर्शनपूर्वकम्।
त्वमेव जीवनं नाथ त्वमेव परमं सुखम्॥
भावार्थ: हे नाथ! आपके लिए ही मैंने चंद्रदर्शन पूर्वक यह व्रत धारण किया है। आप ही मेरा जीवन हैं और आप ही परम सुख हैं।
5. सर्वमंगलमांगल्ये
शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणि नमोऽस्तु ते॥
6. ॐ सोमाय नमः
ओम् चन्द्राय नमः
7. यथा चन्द्रः शुभ्रः प्रकाशते नभमण्डले,
यथा गङ्गा पवित्रा प्रवहति भारतभूमौ।
तथा ते सुहागं शाश्वतं तिष्ठतु नित्यं,
करवाव्रतमहिम्ना धन्यासि भवेथाः।
भावार्थः जैसे चन्द्रमा आकाशमंडल में शुभ्रता से प्रकाशित होता है, जैसे गंगा भारतभूमि में पवित्रता से बहती है, वैसे ही करवा व्रत के महिमा से तुम्हारा सुहाग सदैव शाश्वत बना रहे। तुम धन्य हो जाओ।
8. दीर्घायुरस्तु ते नाथ सर्वाभीष्टफलप्रदम्।
करवाचौथव्रतं पुण्यं भवतु सुखसागरम्॥
भावार्थः हे नाथ! आप दीर्घायु हों। यह पुण्यमय करवा चौथ व्रत आपके सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाला तथा सुखसागर सिद्ध हो।
9. करवाचौथस्य शुभाशयाः
भवत्याः सुहागं चिरं जीवतु
10. प्रिय! त्वं जीवनं मे, त्वं प्राणासि सर्वदा।
करवाव्रतनिष्ठायाः फलं तव दीर्घजीवितम्॥
