Karwa Chauth Special Mehndi 2025: करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सुंदर मेहंदी लगवाई है। हालांकि टाइम की बचत करने के लिए उन्होंने अमेरिका में होते हुए दो दिन पहले ही मेहंदी लगवा ली है। बता दें कि भारत में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जा रहा है।
कैसी है प्रियंका की करवा चौथ स्पेशल मेहंदी
करवा चौथ के लिए प्रियंका ने बहुत हैवी मेहंदी डिजाइन नहीं चुना है। उन्होंने फ्रंट और बैक - हाथों के दोनों तरफ मेहंदी लगवाई है। डिजाइन सिंपल लेकिन सुंदर है। वैसे भी इन दिनों मिनिमल मेहंदी डिजाइन ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं खास बात ये है कि पारंपरिक सुहागिनों की तरह प्रियंका ने हाथों की रची मेहंदी में पति निक जोनस का नाम भी लिखवाया है - वो भी हिंदी में। निक जोनस का पूरा नाम प्रियंका ने हाथों में निकोलस लिखवाया है।
मालती ने भी लगाई मेहंदी
प्रियंका और निक की बेटी को भी लगता है कि मेहंदी लगवाने का शौक है। तस्वीर में मालती के भी छोटे और प्यारे से हाथ मेहंदी से सजे नजर आ रहे हैं। मां-बेटी के हाथों की तस्वीर फैन्स को जरूर पसंद आएगी जो देखते ही भावुक करती है।
