लाइफस्टाइल

International Day Of Light 2025: अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस के खास मौके पर पढ़ें मशहूर शायरी हिंदी में, यहां से करें शेयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 16, 2025, 10:30 AM IST

International Day Of Light 2025: हर साल की तरह इस सा भी अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 16 मई को मनाया जाता है। इस साल भी आज अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर यहां पढ़ें रोशनी पर मशहूर शायरी।

Image

Add a heading (1)

International Day Of Light 2025: अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। यह दिन 1960 में भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा पहले सफल लेजर संचालन की वर्षगांठ है। वर्ष 2015 को प्रकाश और प्रकाश-आधारित प्रौद्योगिकियों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया था। इस पहल की सफलता के बाद, घाना, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और रूस ने यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस का प्रस्ताव रखा। यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन ने आधिकारिक तौर पर 7 नवंबर 2017 को अपने 39वें सत्र में इस दिन की घोषणा की। पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 16 मई 2018 को मनाया गया था। ऐसे में जब आज अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जा रहा है तो यहां हम आपके लिए रोशनी पर कुछ मशहूर और कुछ फनी शायरी लेकर आए हैं।

Atal Bihari Vajpayee shayai on Roshni light

भरी दुपहरी में अँधियारा

सूरज परछाईं से हारा

अंतरतम का नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएँ

आओ फिर से दिया जलाएँ

हम पड़ाव को समझे मंज़िल

लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल

वतर्मान के मोहजाल में आने वाला कल न भुलाएँ

आओ फिर से दिया जलाएँ

आहुति बाक़ी यज्ञ अधूरा

अपनों के विघ्नों ने घेरा

अंतिम जय का वज्र बनाने नव दधीचि हड्डियाँ गलाएँ

आओ फिर से दिया जलाएँ

Roshni Par Shayari in Hindi

1. दिया ख़ामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है

चले आओ जहां तक रौशनी मा'लूम होती है

नुशूर वाहिदी

1

1

2. अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला

जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा

महशर बदायुनी

3. चांद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है

अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है

फ़रहत एहसास

4.रौशनी आधी इधर आधी उधर

इक दिया रक्खा है दीवारों के बीच

उबैदुल्लाह अलीम

5. इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे

रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा

निदा फ़ाज़ली

6. मैं अंधेरे में हूँ मगर मुझ में

रौशनी ने जगह बना ली है

अंजुम सलीमी

2

2

7. कुछ नहीं दे रहा सुझाई हमें

इस क़दर रौशनी का क्या कीजे

अज़हर फ़राग़

Roshni Par Shayari Hindi mein

8. फूंक कर मैं ने आशियाने को

रौशनी बख़्श दी ज़माने को

आरिफ़ अब्बासी

9. इक पतिंगे ने ये अपने रक़्स-ए-आख़िर में कहा

रौशनी के साथ रहिए रौशनी बन जाइए

सलीम अहमद

10. इस जहां में तो अपना साया भी

रौशनी हो तो साथ चलता है

हिमायत अली शाएर

3

3

11. रौशनी है किसी के होने से

वर्ना बुनियाद तो अंधेरा था

सग़ीर मलाल

12. बहुत सुकून से रहते थे हम अँधेरे में

फ़साद पैदा हुआ रौशनी के आने से

आलम ख़ुर्शीद

13. इस बार तेरे ख़्वाब में रक्खा है अपना ख़्वाब

इस बार रौशनी में संभाली है रौशनी

शाहीन अब्बास

Funny Shayari on Light in Hindi

4

4

गांव में लाइट इतनी बार आती जाती है,

कि पंखा खुद भूल जाता है ,

कि दाएं घूमना है या बाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article