टेक एंड गैजेट्स

Samsung के स्मार्टफोन्स फिर हुए महंगे, 6 महीने में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें

पिछले दो दिनों में शाओमी, रियलमी, ओप्पो, वीवो और वनपल्स के 50 से अधिक स्मार्टफोन महंगे हुए हैं और अब सैमसंग ने भी मौके पर चौका मार दिया है। सैमसंग के कई फोन भी महंगे हो गए हैं।

Image

Galaxy F70e 5G और M17e 5G भी हुए महंगे/Photo- Samsung

भारतीय स्मार्टफोन और टैबलेट बाजार में कीमतें बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। Samsung और Xiaomi ने अपने कई डिवाइसेज की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। Samsung Galaxy M17 5G, Galaxy F17 5G, Galaxy F70e 5G और Galaxy M17e 5G की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

वहीं Xiaomi Pad 8 भी महंगा हो गया है। खास बात यह है कि Samsung के इन Galaxy F और M सीरीज स्मार्टफोन की कीमतों में पिछले 6 महीनों में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है, जबकि Xiaomi Pad 8 को महज दो महीने के भीतर दूसरी बार महंगा किया गया है।

Galaxy M17 5G की कीमत में 3,000 रुपये तक बढ़ोतरी

टिपस्टर Debayan Roy के मुताबिक, Samsung Galaxy M17 5G के अलग-अलग रैम वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 4GB रैम मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये, 6GB रैम मॉडल में 2,000 रुपये और 8GB रैम मॉडल में 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसी तरह Samsung Galaxy F17 5G के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।

Galaxy F70e 5G और M17e 5G भी हुए महंगे

Samsung ने Galaxy F70e 5G और Galaxy M17e 5G की कीमतों में भी बदलाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन के 4GB और 6GB रैम कॉन्फिगरेशन की कीमतों में क्रमशः 1,000 रुपये और 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत अब 17,499 रुपये बताई गई है। इनकी लॉन्च कीमत 13,999 रुपये थी। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले इन मॉडलों की शुरुआती कीमत में कुल 3,500 रुपये का अंतर आ गया है।

Xiaomi Pad 8 भी फिर हुआ महंगा

Samsung के अलावा Xiaomi ने भी अपने फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 की कीमत बढ़ा दी है। Xiaomi India की ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब 38,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं इसका टॉप-एंड 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल अब 43,999 रुपये का हो गया है।

दो महीने में दूसरी बार बढ़ी Xiaomi Pad 8 की कीमत

Xiaomi Pad 8 की कीमत में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। जून में इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत बढ़ाकर 35,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये कर दी गई थी। अब कंपनी ने दोनों वेरिएंट की कीमत में क्रमशः 3,000 रुपये और 5,000 रुपये का इजाफा किया है। यानी कुछ ही महीनों में टैबलेट की कीमत में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Samsung ने 6 महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम

Samsung Galaxy F और M सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में यह पिछले छह महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले कंपनी ने मार्च में Galaxy A, M और F सीरीज के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव किया था।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article