बिजनेस

क्या हर महीने पेट्रोल भरवाने में खर्च हो रहे हैं ज्यादा पैसे? Credit Card से बचेंगे आपके हजारों रुपये

आप एक सही क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने फ्यूल खर्च को कम कर सकते हैं। रोज होने वाले फ्यूल खर्च पर मिलने वाले छोटे-छोटे फायदे समय के साथ अच्छी बचत में बदल सकते हैं।

Image

गाड़ी चलाने का खर्च होगा आधा! क्रेडिट कार्ड से बचेगा पैसा (AI Generated Image)

अगर आप कार से रोजाना या नियमित यात्रा करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च आपके मंथली बजट का एक बड़ा हिस्सा होता है। कैसा हो अगर आपका यही मंथली खर्च एक सही क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से कम हो जाए। जी हां, Fuel Rewards Credit Card का इस्तेमाल कर इन खर्चों पर कुछ बचत की जा सकती है।

Fuel Rewards Credit Card क्या है

Fuel Rewards Credit Card को खास तौर पर फ्यूल से जुड़े खर्चों पर रिवॉर्ड, कैशबैक या फ्यूल सरचार्ज वेवर जैसे फायदे देने के लिए डिजाइन किया जाता है। सामान्य Credit Card की तरह Fuel Rewards Credit Card से भी भुगतान किया जा सकता है, लेकिन इसका मुख्य फायदा फ्यूल खर्च पर मिलता है। ऐसे कार्ड आम तौर पर तीन तरह के हो सकते हैं। पहला Co-branded Fuel Card, जो किसी खास फ्यूल कंपनी से जुड़े होते हैं और उसके पेट्रोल पंप पर ज्यादा रिवॉर्ड या वैल्यू बैक दे सकते हैं। दूसरा Flat Cashback Card, जिसमें फ्यूल खर्च पर एक निश्चित प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है। तीसरा, Surcharge Waiver Card, जिसमें पेट्रोल या डीजल पर लगने वाला 1% फ्यूल सरचार्ज वापस किया जा सकता है।

ज्यादा गाड़ी चलाने पर ज्यादा फायदा

Fuel Credit Card चुनते समय सबसे पहले यह देखें कि आप हर महीने कितना फ्यूल खर्च करते हैं। अगर आपकी कार का इस्तेमाल रोज ऑफिस जाने या लंबी दूरी की यात्रा के लिए होता है और फ्यूल पर नियमित खर्च होता है, तो Co-branded या ज्यादा वैल्यू बैक देने वाला कार्ड आपके लिए काम का साबित हो सकता है।

वहीं, अगर आप कभी-कभार ही कार चलाते हैं, तो सिर्फ फ्यूल सरचार्ज वेवर वाले कार्ड से भी काम चल सकता है। इसका मतलब है कि हर व्यक्ति के लिए एक ही Fuel Credit Card सबसे अच्छा नहीं होता। कार्ड का चुनाव आपकी ड्राइविंग और फ्यूल खर्च की आदत के हिसाब से होना चाहिए।

Cashback की Limit जरूर देखें

Fuel Credit Card लेने से पहले सिर्फ Cashback या Reward की दर देखकर फैसला न करें। कई कार्ड में फ्यूल पर मिलने वाले Cashback या Surcharge Waiver की मंथली लिमिट होती है। अगर आपका फ्यूल खर्च इस सीमा से ज्यादा है तो अतिरिक्त खर्च पर वही फायदा नहीं मिल सकता।

इसलिए कार्ड के नियम और शर्तों में यह जरूर देखें कि हर महीने अधिकतम कितना Cashback या Waiver मिलेगा। इससे आपको वास्तविक बचत का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

Annual Fee का भी रखें हिसाब

कई Fuel Rewards Credit Cards पर सालाना शुल्क लिया जाता है। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि कार्ड से मिलने वाला सालाना फायदा उसकी फीस से ज्यादा है या नहीं। उदाहरण के लिए अगर कार्ड की सालाना फीस 400 रुपये है और पूरे साल में मिलने वाले फ्यूल रिवॉर्ड की वास्तविक कीमत 250 रुपये ही है, तो केवल रिवॉर्ड के लिए ऐसा कार्ड लेना फायदे का सौदा नहीं होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article