लाइफस्टाइल

Ashi Khanna ने शेयर की क्विक 4 स्टेप वाली मेकअप रूटीन, रक्षा बंधन पर जरूर करें ट्राय

रक्षा बंधन पर तैयार होने के लिए लंबा मेकअप रूटीन जरूरी नहीं। Ashi Khanna ने अपनी क्विक मेकअप रूटीन में चार आसान स्टेप बताए हैं, जिनसे कम समय में चेहरा फ्रेश, नेचुरल और तैयार नजर आ सकता है।

Image

Ashi Khanna Quick Makeup Routine for girls

Quick Makeup Routine for Girls: रक्षा बंधन पर घर में मेहमान आने हों, भाई के साथ फोटो क्लिक करनी हो या बस त्योहार के लिए थोड़ा तैयार दिखना हो, लेकिन मेकअप में घंटों बिताने का मन न हो तो क्या करें? Ashi Khanna ने अपने एक वीडियो में ऐसी ही टाइम के लिए अपनी क्विक मेकअप रूटीन शेयर की है। उनके मुताबिक, जब तैयार होने का ज्यादा मन नहीं होता, लेकिन चेहरा थोड़ा फ्रेश और पॉलिश्ड दिखाना हो, तब वह चार बेसिक स्टेप्स पर भरोसा करती हैं।

इस रूटीन की खासियत यह है कि इसमें मेकअप की कई परतें लगाने के बजाय चेहरे के कुछ जरूरी हिस्सों पर ही फोकस किया जाता है। कंसीलर से शुरुआत करके गालों और होंठों पर हल्का टिंट, फिर पाउडर और आखिर में मस्कारा.. इतना ही। इसके बाद वह होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए लिप ऑयल लगाना पसंद करती हैं। यानी कम प्रोडक्ट, कम समय और एक फ्रेश फेस्टिव लुक।

1. सबसे पहले कंसीलर से करें शुरुआत

Ashi Khanna के क्विक रूटीन का पहला स्टेप कंसीलर है। वह इसे चेहरे पर हर जगह लगाने के बजाय उन हिस्सों पर लगाती हैं जहां रेडनेस या हल्के दाग नजर आते हैं।

यहां एक छोटी सी ट्रिक काम आ सकती है, कंसीलर को बहुत ज्यादा लगाने के बजाय पहले थोड़ी मात्रा लें और जरूरत के हिसाब से कवरेज बढ़ाएं। इससे बेस भारी दिखाई देने की संभावना कम रहती है।

रक्षा बंधन के लिए टिप: अगर दिन में ज्यादा समय बाहर रहना है तो मेकअप से पहले अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

2. गालों और होंठों पर हल्का टिंट

दूसरे स्टेप में वह गालों और होंठों पर टिंट का इस्तेमाल करती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

हल्का रंग चेहरे को तुरंत फ्रेश दिखा सकता है। इसे गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड किया जा सकता है और होंठों पर भी वही शेड इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस तरह अलग-अलग चीजें लगाने के बजाय एक ही प्रोडक्ट से चेहरे में थोड़ी रंगत आ जाती है।

3. ऑयली स्किन है तो थोड़ा पाउडर

Ashi के मुताबिक गर्म मौसम में उनकी स्किन ऑयली हो जाती है, इसलिए वह प्रेस्ड पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यहां भी पूरा चेहरा पाउडर से भरने की जरूरत नहीं है।

जहां ज्यादा ऑयल नजर आता है, वहां हल्के हाथों से पाउडर डैब करना काफी हो सकता है। खासकर नाक, माथे और ठुड्डी जैसे हिस्सों पर यह तरीका काम आ सकता है।

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो पाउडर बहुत कम मात्रा में लगाएं, ताकि मेकअप जरूरत से ज्यादा मैट न दिखे।

4 Step Quick Makeup Routine for girls

4 Step Quick Makeup Routine for girls

4. मस्कारा से आंखों को दें फिनिशिंग टच

चौथा और आखिरी मेकअप स्टेप है मस्कारा। Ashi Khanna के मुताबिक, मस्कारा लगाने के बाद चेहरा उन्हें ज्यादा पूरा और तैयार नजर आता है।

रक्षा बंधन जैसे दिन के लिए आंखों पर बहुत ज्यादा मेकअप करने के बजाय सिर्फ मस्कारा लगाना एक आसान विकल्प हो सकता है। इससे आंखें ज्यादा खुली और फ्रेश दिखाई देती हैं।

इसी के साथ साथ होंठों को हाइड्रेटेड और ग्लॉसी रखने के लिए लास्ट में लिप ऑयल भी लगाया जा सकता है। त्योहार पर हर किसी के पास सजने संवरने का ज्यादा वक्त नहीं होता है। ऐसे में कम मेहनत, फ्रेश लुक के लिए ये क्विक मेकअप रूटीन जरूर फॉलों करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article