लाइफस्टाइल

कम उम्र में ही चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां तो तुरंत करें ये काम, स्किन पर लौटेगा पुराना निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 13, 2025, 07:07 AM IST

अगर आपके चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां दिखने लगी हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सही टिप्स फॉलो कर आप इन्हें कम कर सकते हैं और झुर्रियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design (11)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत से ज्यादा हमारी त्वचा पर भी देखने को मिलता है। उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगती है। आजकल 25-30 साल की उम्र के लोगों के चेहरे पर फाइन लाइन्स नज़र आने लगते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ स्किन केयर रूटीन फॉलो कर रिंकल की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल

नमी की कमी झुर्रियों का एक मुख्य कारण है। अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में दिन में दो बार अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसे मॉइस्चराइजर का यूज करें जिनमें हाइलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या सेरामाइड्स जैसे तत्व हों।

धूप से त्वचा को बचाएं

सूर्य की हानिकारक किरणें झुर्रियों और समय से पहले बुढ़ापे का सबसे बड़ा कारण हैं। इसके लिए धूप में निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। कम से कम SPF 30 वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं, खासकर अगर आप बाहर हैं या पसीना आ रहा है।

संतुलित आहार

अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें। विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। जंक फूड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।

पर्याप्त नींद

झुर्ऱियों का एक प्रमुख कारण नींद को भी माना जाता है। ऐसे में हर दिन 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद की कमी से भी त्वचा पर तनाव और झुर्रियां दिख सकती हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article