लाइफस्टाइल

'देसी गर्ल' के विदेशी पति के 5 लव रूल्स, निक जोनास से जानें हैप्पी मैरिड लाइफ का फॉर्मूला

निक जोनास का मानना है कि भरोसे, सम्मान, टीमवर्क, सराहना और स्पष्ट कमिटमेंट से बनता है। यही पांच आदतें किसी भी रिश्ते को मजबूत और लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

Image

निक जोनस से जानें परफेक्ट शादी का फंडा

Nick Jonas Relationship Tips: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास दुनिया के चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में शुमार हैं। उम्र के अंतर और अलग-अलग कल्चर से आने के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना हुआ है। निक जोनास प्रियंका के प्रति अपने प्यार, सम्मान और भरोसे का खुलकर जिक्र करते हैं। निक जोनास के अलग-अलग इंटरव्यू से ऐसे 5 बेहतरीन रिलेशनशिप टिप्स मिलते हैं, जो किसी भी शादीशुदा इंसान का जीवन आसान और खुशहाल बना सकती हैं:

1. भरोसेमंद साथी बनें

निक मानते हैं कि रिश्ते की सबसे मजबूत नींव भरोसा है। उन्होंने पॉडकास्ट 'ऑन परपज' में कहा था कि मुश्किल समय में अपने पार्टनर के साथ मजबूती से खड़े रहना ही सच्चे प्यार की पहचान है। उनके मुताबिक, आपका साथी यह महसूस करे कि हर परिस्थिति में आप उसके साथ हैं।

2. रिश्ते को टीमवर्क समझें

निक अक्सर प्रियंका को अपनी बेस्ट टीममेट कहते हैं। उनका मानना है कि शादी का मतलब एक टीम की तरह जीवन की हर चुनौती का सामना करना है। जब दोनों एक-दूसरे का सहयोग करते हैं और फैसले मिलकर लेते हैं, तो रिश्ता ज्यादा मजबूत बनता है।

3. पार्टनर की खुलकर तारीफ करें

निक कभी भी प्रियंका की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने एक इंटरव्यू में प्रियंका को अपना वर्ल्ड क्लास पार्टनर बताया था। रिश्ते में छोटी-छोटी तारीफ और आभार जताना पार्टनर को खास महसूस कराता है।

4. सम्मान को सबसे ऊपर रखें

निक का कहना है कि प्यार के साथ-साथ सम्मान भी उतना ही जरूरी है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने प्रियंका को मजाकिया अंदाज में संत तक कह दिया था। वहीं प्रियंका भी कई बार कह चुकी हैं कि किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव सम्मान होती है। जब दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और फैसलों की कद्र करते हैं, तो रिश्ता लंबे समय तक टिकता है।

5. रिश्ते को लेकर रहें स्पष्ट

निक ने कई बार बताया है कि प्रियंका से मिलने के बाद उन्हें जल्दी ही एहसास हो गया था कि वही उनकी जीवनसाथी हैं। रिश्ते की शुरुआत से ही उनका इरादा गंभीर था।

एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि जब दोनों पार्टनर अपने भविष्य और कमिटमेंट को लेकर स्पष्ट होते हैं, तो गलतफहमियां कम होती हैं और रिश्ता ज्यादा स्थिर बनता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article