शहद स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है, ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। शहद का इस्तेमाल कर आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। वहीं जो लोग पिंपल, झाइयां, एक्ने, और टैनिंग की समस्या से परेशान हैं उनके लिए भी शहद कारगर साबित होता है। इसके अलावा शहद ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शहद किस तरह स्किन के लिए फायदेमंद है और कैसे इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
चेहरे पर शहद लगाने का तरीका
शहद में एंटीबैक्टीरियल,एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक है। ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे में जानिए आप किस तरह शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किस तरह तैयार करें फेस पैक
शहद और कॉफी फेस पैक
स्किन की अशुद्धियां निकालने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच पिसी कॉफी पाउडर और एक चम्मच शहद लें। फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
शहद और नींबू फेस पैक
इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इस फेस पैक धो लें। इससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर होगी।
शहद और एलोवेरा फेस पैक
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच एलोवेरा जैल और एक चौथाई चम्मच पिसी दालचीनी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
