क्रिकेट

जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, बने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में भले ही रूट 24 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

Image

जो रूट (साभार-x)

जो रूट अपने करियर के उस मुकाम पर खड़े हैं जहां मैच दर मैच वह कुछ ना कुछ नए रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में रूट भले ही 24 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने रिकी पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रूट को मोहम्मद अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पहली पारी में भी रूट असफल रहे थे और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।

रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

इंग्लैंड की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग टॉप पर थे। इंग्लैंड में पोंटिंग ने 7,578 रन बनाए थे, लेकिन जो रूट ने अपनी 24 रन की पारी के दौरान उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रूट 7,594 रन के साथ इंग्लैंड की धरती पर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 7,216 रन के साथ सचिन तेंदुलकर तीसरे पोजीशन पर हैं। रूट के पास इंग्लैंड की धरती पर 8,000 रन बनाने वाले पहला बल्लेबाज बनने का मौका है।

खतरे में सचिन का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की बात करें तो फिलहाल रूट 14,208 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं। 1,713 रन बनाते ही रूट, सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे और इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, पिछले कुछ मैचों से उनका बल्ला खामोश रहा है।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के 290 रन की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 110 रन ही बनाए थे। इंग्लैंड ने रूट के आउट होने तक पाकिस्तान के खिलाफ 250 रन की बढ़त लेकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article