लाइफस्टाइल

कॉफी-शहद से आगे बढ़िए! अब वायरल है कोलेजन फेस मास्क, ऐसे करें इस्तेमाल और जानें इसके फायदे

कोलेजन फेस मास्क इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। इसे त्वचा को नमी और मुलायम एहसास देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानिए इसे चेहरे पर कब और कैसे लगाएं।

Image

Collagen Face Mask

Collagen Face Mask: एक समय तक घर पर फेस पैक लगाने का मतलब कॉफी, शहद, बेसन या दही से काम चलाना था। फिर सोशल मीडिया ने स्किनकेयर का पूरा अंदाज थोड़ा बदल दिया। अब ऐसे फेस मास्क वायरल हो रहे हैं जिन्हें लगाकर लोग वीडियो बना रहे हैं और उनके बदलते रूप को कैमरे पर दिखा रहे हैं। इनमें कोलेजन फेस मास्क खास ध्यान खींच रहा है।

कोलेजन त्वचा से जुड़ा एक प्रोटीन है। जिससे जुड़े फेस मास्क अब काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि ये समझना जरूरी है कि, चेहरे पर कोलेजन वाला मास्क लगाने का मतलब यह नहीं कि त्वचा के अंदर तुरंत नया कोलेजन बनने लगेगा। हालांकि अगर आप हाइड्रेटेड, मुलायम और ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं, तो ये वाला फेस मास्क ट्राय कर सकते हैं।

कोलेजन फेस मास्क के फायदे

  • त्वचा में नमी का एहसास: हाइड्रेटिंग सामग्री वाला मास्क सूखी त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल के बाद चेहरा ज्यादा सॉफ्ट महसूस हो सकता है।
  • फ्रेश लुक: किसी खास दिन से पहले फेस मास्क लगाने पर त्वचा कुछ समय के लिए ज्यादा ताजा और चमकदार नजर आ सकती है।
  • मुलायम त्वचा: मास्क में मौजूद मॉइस्चराइजिंग तत्व त्वचा की ऊपरी परत को नरम महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।

इसे चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें और सुखा लें। इसके बाद मास्क को धीरे से चेहरे पर लगाएं। पैकेट पर जितनी देर रखने के निर्देश दिए गए हैं, उतनी ही देर रखें।
  • समय पूरा होने पर मास्क हटा दें। अगर उत्पाद पर धोने के निर्देश दिए गए हैं तो उसी के अनुसार चेहरा साफ करें। इसके बाद जरूरत हो तो मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में बाहर जाना है तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

रातभर लगाने वाला मास्क हो तो?

  • कुछ कोलेजन मास्क लंबे समय तक लगाने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन हर मास्क को रातभर चेहरे पर लगाना सही नहीं है। हालांकि आप प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखी जानकारी को फॉलो करें।

हालांकि सिर्फ फेस मास्क पर आपका ग्लो निर्भर नहीं करता है। चमकदार चेहरे के लिए आपको नियमित मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन, पर्याप्त नींद और त्वचा के अनुसार सही देखभाल पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article