Subhash Ghai on Controversy With Salman Khan: बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) और सुभाष घई (Subhash Ghai) का नाम जब भी साथ लिया जाता है, तो सबसे पहले फिल्म ‘युवराज’ (Yuvvraaj) याद आती है। साल 2008 में आई इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था, लेकिन इस फिल्म से पहले दोनों के बीच रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं थे। दरअसल, एक पार्टी में दोनों के बीच ऐसा विवाद हुआ था कि बात बहस से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई थी। अब सुभाष घई ने इस पुराने मामले को याद करते हुए Zoom को बताया है कि उस रात आखिर हुआ क्या था और फिर सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने किस तरह दोनों के बीच मामला शांत कराया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exclusive: 'सनी देओल को मुस्लिम के रोल में नहीं देख पाए'- Shabana Azmi ने बताई Batwara 1947 फ्लॉप होने की वजह
सुभाष घई ने किया ये खुलासा
डायरेक्टर सुभाष घई एक बार फिर से सलमान खान संग विवाद पर चर्चा में आ गए हैं। सुभाष घई ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। Zoom से बात करते हुए सुभाष घई ने बताया कि सलमान खान के भाई उनके पास आए और मिस्टर प्यार किया वाले एक्टर को फिल्म में लेने की बात की। जब उन्होंने पूछा कि एक्टर खुद इच्छुक हैं तो जवाब मिला कि सलमान खान तैयार हैं। घई ने कहा, 'मैंने कहानी लिखी। मेरी चुनौती ये होती है कि एक्टर को ऐसा किरदार दूं जो उसने पहले कभी नहीं किया हो।' लेकिन डायरेक्टर ने माना कि फिल्म से पहले उनके और सलमान खान के बीच जोरदार झगड़ा हो गया था। उन्होंने कहा, 'हाथापाई हुई। फिर उनके पिता ने उन्हें डांटा।' सुभाष घई ने उस रात की कुछ चौंकाने वाली बातें बताईं जब सलमान खान नशे में थे। उन्होंने कहा, 'हम एक पार्टी में थे। सलमान नशे में थे। वो कुछ गलत कह रहे थे तो मैंने कहा, ‘वो मत बोलो।’ उन्हें मुझसे कुछ शिकायत थी। उन्होंने पूछा, ‘तुमने ये या वो क्यों किया?’ मैंने कहा ये डायरेक्टर के तौर पर मेरा फैसला है। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी, मैंने मना किया। वहीं झगड़ा हो गया।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exc: 'हमारी बड़ी लड़ाइयां हुईं'- जावेद अख्तर संग शादी पर Shabana Azmi का खुलासा, हनी ईरानी के लिए कही ये बात
सलीम खान ने शांत किया मामला
उस वक्त सलीम खान बीच में आए और मामला सुलझाया। सुभाष घई ने बताया कि सलीम खान ने सलमान को डांटा और उनसे माफी मंगवाई। सुभाष घई ने कहा, 'अगली सुबह ही सलीम साहब ने मुझे फोन किया और बताया कि सलमान ने ये सब अपनी मां को बता दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें डांट दिया है।’ उन्होंने सलमान को मेरे घर माफी मांगने भेजा। और वो आए। उन्होंने विनम्रता से माफी मांगी, उसके बाद मुझे उनसे प्यार हो गया क्योंकि उन्होंने अपने पिता का इतना सम्मान किया। मैंने वो बात छोड़ दी। हम अक्सर एक-दूसरे के यहां जाते रहे। उसके बाद हमने साथ फिल्म की।'
