लाइफस्टाइल

भीग जाए चमड़े का जूता तो ना करें ये गलतियां, बरसात में भी बरकरार रहेगी चमक

जो लोग चमड़े के जूते पहनते हैं उन्हें मानसून में कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जाने-अनजाने में गीले हो चुके लेदर शूज के साथ लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो नहीं करना चाहिए।

Image

बरसाते में कैसे करें चमड़े के जूतों की देखभाल (Photo: iStock)

देशभर के ज्यादातर इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश की फुहारों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत तो दिला ही दी है। बरसात का मौसम यूं तो काफी खुशगवार होता है लेकिन ये अपने साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। इन्हीं परेशानियों में एक है बारिश में भीग जाना। कई बार ऐसा होता है कि आप दफ्तर आते-जाते समय असमय बारिश का शिकार हो जाते हैं। सर से लेकर पैर तक भीग जाते हैं। कपड़े तो फिर भी कुछ घंटों में सूख जाते हैं लेकिन जूतों के साथ बड़ी समस्या होती है। जूते जल्दी नहीं सूखते।

जो लोग चमड़े के जूते पहनते हैं उन्हें मानसून में कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जाने-अनजाने में गीले हो चुके लेदर शूज के साथ लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो गलतियां:

जूतों को सीधे धूप में रख देना

लोग भीगे जूतों को तेज धूप में रख देते हैं ताकि वे जल्दी सूख जाएं। लेदर को तेज गर्मी पसंद नहीं होती। ज्यादा गर्मी से चमड़ा सख्त हो सकता है। उसमें दरारें पड़ सकती हैं। रंग भी फीका पड़ सकता है। बेहतर होगा कि जूतों को कमरे में ही सूखने दें।

हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल

कुछ लोग जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर, हीटर या ब्लोअर का सहारा लेते हैं। यह तरीका भी लेदर के लिए नुकसानदायक है। गर्म हवा जूतों की नमी को अचानक खत्म कर देती है, जिससे चमड़ा सिकुड़ सकता है और उसकी प्राकृतिक चमक खत्म हो सकती है।

गीले जूतों को ऐसे ही छोड़ देना

अगर जूते भीग गए हैं तो उन्हें घंटों तक गीला छोड़ देना भी ठीक नहीं है। इससे उनमें बदबू आने लगती है और फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है। घर पहुंचते ही जूतों को साफ कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें।

जोर-जोर से रगड़कर साफ करना

कीचड़ या गंदगी लगने पर लोग ब्रश या कपड़े से जूतों को जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं। इससे लेदर की ऊपरी परत खराब हो सकती है। गंदगी को पहले सूखने दें और फिर मुलायम कपड़े या सॉफ्ट ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मानसून की मार नहीं झेल पाते हैं ये पौधे

जूतों के अंदर अखबार न भरना

भीगने के बाद जूतों का आकार बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में उनके अंदर अखबार या टिश्यू पेपर भर देना चाहिए। इससे अतिरिक्त नमी भी सोख ली जाती है और जूतों की शेप भी बनी रहती है।

कैसे करें सही देखभाल?

जूतों के पूरी तरह सूखने के बाद उन पर लेदर कंडीशनर या पॉलिश लगाएं। इससे चमड़े की नमी और चमक दोनों बनी रहती हैं। बरसात के मौसम में लेदर शूज पहनने से पहले उन पर वॉटर-रेसिस्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article