लाइफस्टाइल

How To Make Paneer At Home: घर पर बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट पनीर, देखें घर पर पनीर कैसे बनाते हैं

How To Make Paneer At Home (घर पर पनीर कैसे बनाते हैं): बाजार वाला मिलावट युक्त पनीर यूज नहीं करना है, तो घर पर ही बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी पनीर बना सकते हैं। देखें घर पर पनीर कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

How To Make Paneer At Home (Photo Credit - Istock)_

How To Make Paneer At Home (घर पर पनीर कैसे बनाते हैं): पनीर भारतीय क्यूजिन में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश होती है। पनीर स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही ज्यादा हेल्दी भी होता है। हालांकि मार्केट वाले पनीर में बहुत ही ज्यादा मिलावट होती है, और इतने प्रिज़र्वेटिव्स आदि सेहत के लिए खराब होते हैं तो इससे पनीर का स्वाद भी बहुत बुरा हो जाता है। ऐसे में स्वादिष्ट और सॉफ्ट सॉफ्ट पनीर खाना है, तो आप पर ही बढ़िया सा पनीर बना सकते हैं। देखें घर पर आसानी से मुलायम और टेस्टी पनीर बना सकते हैं।

सामग्री

- 1 लीटर फुल-क्रीम दूध

- 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका

- एक बड़ा चम्मच दही (वैकल्पिक)

- मलमल का कपड़ा या मसलिन क्लॉथ

- ठंडा पानी

पनीर बनाने की विधि

घर पर पनीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई या पतीले में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लेना है। ध्यान रखें कि आपको दूध को चलाते रहना है, ताकि दूध जले नहीं फिर जब दूध उबलने लगे तो गैस को धीमा कर दें और करीब 5 मिनट तक अच्छे से उबाल लें।

फिर इस दूध में आपको उबाल आने के बाद नींबू का रस या सिरका डालना है। फिर दूध को हल्का सा चला लें जिससे दूध फट जाएगा और पानी अलग हो जाएगा।

फिर एक दूसरे बड़े बर्तन में आप मलमल या कॉटन का कपड़ा बिछा लें और उसमें दूध को छान लें। अच्छे से निचोकर उसे बांध दें और ठंडे पानी से धो लें ताकि नींबू या सिरके का स्वाद चला जाए।

अब इसको आपको कपड़े में ही रहने देना है और किसी भारी चीज के साथ 20-30 मिनट तक दबाकर रख देना है। और बस आपका पनीर तैयार है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article