लाइफस्टाइल

घर की रसोई में रखी इन चीजों से तैयार करें हर्बल सनस्क्रीन, स्किन को डैमेज नहीं कर पाएगी सूरज की किरणें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 14, 2025, 11:52 AM IST

गर्मियों में स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इस मौसम में धूप की चपेट में आने से स्किन टैन हो जाती है। ऐसे में इससे बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप घर पर ही हर्बल सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं।

Image

Add a heading (1)

गर्मियों में चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन खराब हो जाती है। सूरज से निकलने वाली किरणें स्किन को बुरी तरह से डैमेज करती है। ऐसे मेंसूरज की किरणों से त्वचा को बचाने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए हम लोग मार्केट में मिलने वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें काफी टॉक्सिन्स होते हैं । लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर के किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप हर्बल सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं, जो स्किन को प्रोटेक्ट करने में कारगर साबित हो सकता है।

इन घरेलू चीजों से तैयार करें हर्बल सनस्क्रीन

खीरा और गुलाब जल

खीरा और गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे आप घर पर हीन सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब इसे आप स्किन पर सनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल करें।

नारियल और जैतून का तेल

इसके लिए नारियल तेल में ऑलिव ऑयल की 15 बूंदें डालें। अब इसमें 7 बूंद कैरट सीड्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे किसी जार में स्टोर करें और सनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल करें।

शिया बटर और बादाम का तेल

शिया बटर और बादाम तेल से भी आप सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच शिया बटर, 1 चम्मच कोको बटर, विटामिन ए कैप्सूल, जिंक ऑक्साइड आधा चम्मच मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। इसे आप सनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बाहर निकलने से पहले आप इसे अपने तेहरे पर लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article