Home Remedies For Split Ends: धूप, गर्मी, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल और बालों की सही देखरेख ना करने से बाल दो मुंहे हो जाते हैं। दोमुंहे बालों का मतलब होता है एक ही बाल के दो मुंह होना। बालों में सही से तेल ना लगाना, गर्म पानी से सिर धोना, बहुत दिनों तक बाल ना कटाना, जरूरत से ज्यादा बालों को रगड़-रगड़ कर धोना और बालों को कलर कराना की वजह से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। इस समस्या से ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं। दो मुंहे बाल होने पर ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि ट्रिम कराना ही इसका इलाज है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
दोमुंहे बालों के घरेलू उपाय - Home Remedies for Split Ends
अंडे का हेयर मास्क
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में दही लें। फिर उसमें शहद, ऑलिव ऑयल और एक अंडे का पीला भाग मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें। अब इस मास्क को पूरे सिर पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद बाल धो लें।
पपीते का मास्क
पपीता ना केवल सेहत के लिए ही बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मास्क बनाने के लिए एक पके पपीते को दही के साथ अच्छी तरह से मिलाकर मास्क तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। सूखने पर बाल को ठंडे पानी से धोएं फिर शैंपू कर लें।
केले का मास्क
इसके लिए पके केले को अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
एलोवेरा जेल
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को बालों पर लगाएं और 30-45 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें।
नारियल तेल
नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल करने से भी दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए हेयरवॉश करने से दो घंटे पहले बालों में नारियल तेल जरूर लगाएं।
