Happy Rose Day Advance Wishes: कल से प्यार का सप्ताह यानि की वैलेंटाइन्स वीक शुरू हो रहा है। 7 फरवरी को वैलेंटाइन्स के पहले दिन पर रोज डे मनाया जाएगा। इस दिन पर लोग एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर उनसे अपने दिल का हाल बयां करते हैं। वैलेंटाइन्स पर गुलाब देना बहुत ही प्यारा अनुभव होता है। गुलाब बेशक ही महज एक फूल नहीं बल्कि एक एहसास है। तो अगर आप भी कल अगर किसी को गुलाब देने वाले हैं, तो गुलाब के साथ ये बधाई संदेश भी जरूर भेजे। वहीं अगर आप ये काम एडवांस में करेंगे तो सामने वाले को और भी ज्यादा स्पेशल लगेगा। ऐसे में यहां देखें रोज डे 2026 की एडवांस विशेस, हैप्पी रोज डे की बधाई, जिन्हें पढ़ किसी का भी चेहरा गुलाब की कली की तरह ही खिल उठेगा।
Happy Rose Day in Hindi
1. एडवांस रोज डे की बधाई
यह गुलाब महज फूल नहीं,
दिल का वो एहसास है,
जो बिना कहे भी सब कह जाए
2. रोज डे की एडवांस बधाई
प्यार कोई दिन नहीं देखता,
बस दिल से दिल का रिश्ता देखता है,
यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।

Happy Rose Wishes in Advance
3. गुलाब की पंखुड़ियों में छुपा है प्यार,
हर खुशबू कहती है दिल का इजहार।
कांटों से घिरकर भी जो खिला रहे,
वही सिखाता है रिश्तों का व्यवहार।
Advance Wishes on Valentines Week Day 1
4. एडवांस हैप्पी रोज डे
गुलाब की खुशबू जैसे,
प्यार भी धीरे-धीरे फैलता है,
और हमेशा साथ रहता है।
5. रोज डे आने से पहले ही
एक गुलाब तुम्हारे नाम,
प्यार हर दिन नया लगे,
और रिश्ता और गहरा हो जाए।

rose day (4)
6. गुलाब सा नाजुक होता है प्यार का एहसास,
खुशबू में छुपा रहता है दिल का हर जज्बात।
कांटों के बीच भी जो मुस्कुराता रहे,
वही गुलाब सिखाता है जीने का सही अंदाज।
रोज डे की अग्रिम बधाई
7. एडवांस हैप्पी रोज डे
रिश्ते गुलाब जैसे होते हैं,
थोड़ी समझ, थोड़ा सब्र,
और ढेर सारा प्यार चाहते हैं।
8. गुलाब सिर्फ फूल नहीं, एहसास है,
जो खामोशी में भी खास है।
छू ले जो दिल को एक बार,
वही सच्चे प्यार की पहचान है।

rose day (5)
रोज डे विशेस इन हिंदी
9. गुलाब सा रिश्ता हो अगर,
तो हर दिन महकता रहे।
थोड़ी समझ, थोड़ा सब्र हो,
तो प्यार उम्र भर चमकता रहे।
10. कांटों के बीच खिलता गुलाब,
हिम्मत की मिसाल बन जाता है।
मुश्किल हालात में भी जो मुस्काए,
वही जीवन का असली सबक सिखाता है
