लाइफस्टाइल

Happy Karwa Chauth 2022 Shayari, Wishes Images: करवा चौथ पर जीवनसाथी को ऐसें फील कराएं खास, भेजें ये शायरियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:26 AM IST

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: इस वर्ष करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। अपने पार्टनर को इस दिन खास फील कराने के लिए आप ये शायरियां उन्हें भेज सकते हैं।

Image

करवा चौथ का त्योहार

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी शुदा जोड़े के लिए करवा चौथ का दिन बेहद खास होता है।
  • इस साल करवा चौथ 13 और 14 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
  • करवा चौथ पर अनमे पार्टनर को खुश करने के लिए शायरी भेज सकते हैं।

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: इस साल करवा चौथ का त्योहार आज यानी 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। करवा चौथा का दिन शादीशुदा जोड़ों के लिए बेहद खास दिन होता है। पारंपरिक तौर पर पत्नी अपने पती की लंबी आयु के लिए दिनभर व्रत रखती है। जिसके साथ ही रात पत्नी रात को चांद को देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन पति अक्सर अपनी पत्नी को कई गिफ्ट भी देते हैं। इस आर्टिकल में ऐसी कुछ शायरियों की ओर नजर डालते हैं जो आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।

इन शायरियों को जरूर भेजें-

करवा चौथ आया है, खुशियाँ हज़ार लाया है,

हर सुहागन ने चाँद से, थोड़ा सा रूप चुराया है।

खुलेआम Kiss करना हमारी संस्कृति में नहीं,

‘I Love U’ कहने में वो शर्माती है,

वो चाहती है बहुत कुछ कहना,

पर ‘जल्दी घर आ जाना’

बस यही कह पाती है!!

करवाचौथ पर शायरी

करवाचौथ पर शायरी

करवाचौथ तो बहाना है,

असली मकसद तो पति को याद दिलाना है…

कि कोई है,

जो उसके इंतजार में दरवाजे पर

टकटकी लगाए रहती है,

पति के इंतज़ार में…

सदा आँखें बिछाए रहती है!!

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

करवाचौथ का पावन व्रत पियाजी आपके लिए मैंने किया है,

क्यूंकी आप ही के प्रेम और सम्मान ने जीवन को नया रंग दिया है।

आज फिर आया है मौसम प्यार का,

ना जाने कब होगा दीदार चाँद का,

पिया मिलन की रात है ऐसी आयी,

आज फीर निखरेगा रूप मेरे यार का।

Karva Chauth

करवा चौथ पर शानदार शायरी

सुबह से भूखी है,

उसका गला भी सूखा जाता है,

इस पर उसका कोई जोर नहीं,

उसे प्यार जताने का

बस यही तरीका आता है!!

अपने हाथों में चूड़ियाँ सजाये ,

माथे पर अपने सिन्दूर लगाए ,

निकली हर सुहागन चाँद के इंतज़ार में ,

भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करे

आप दोनों की जोड़ी कभी न टूटे,

खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठें,

युहीं एक होकर,

आप ये जिंदगी बिताये,

कि आप दोनों की खुशियाँ,

एक पल के लिए भी न छूटे!

शुभ करवा चौथ!

Karva Chauth

करवा चौथ पर शायदी

चाँद आएगा सनम,

बस तुम्हारा इंतजार है,

बैठे है राहों पर निगाहें लगा के,

और दिल बेकरार है!

करवा चौथ पर पति के लिए व्रत रखकर पत्नी अपना पूरा फर्ज निभाती है। इस मौके पर पति को भी अपनी वाइफ को खुश रखना चाहिए।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article