लाइफस्टाइल

Happy Karwa chauth 2022 Wishes Quotes, Images: करवा चौथ के पर्व को बनाएं और भी खास, इस तरह अपने पार्टनर को करें विश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:28 AM IST

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह दिन शादीशुदा जोड़े के लिए काफी स्पेशल होता है। इस दिन आप अपने जीवनसाथी को इन खास कोट्स और विशेज के साथ बधाई दे सकते हैं।

Image

करवा चौथ पर ऐसे दें बधाई

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: करवा चौथ का व्रत किसी भी शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत खास होता है। 2022 में आज करवा चौथ का व्रत रख जाएगा। पति की लंबी उम्र, प्यार और विश्वास के लिए एक सुहागिन इस त्योहार को मनाती है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व दिया जाता है। करवा चौथ का व्रत एक निर्जला उपवास होता है, जिसमें विवाहित महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रहती है। महिलाएं अपने पति और विवाहित जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान का पूजन अर्चन करती हैं। तथा रात को चांद निकलने के बाद ही पति के हाथ से अपना उपवास तोड़ती हैं। इससे दोनों के बीच का प्यार और विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है।

इन कोट्स और स्टेटस को करें शेयर-

खुशी से दिल को आबाद करना

गम को दिल से आजाद करना

बस एक गुजारिश है आपसे

जिन्दगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना.

करवा चौथ की शुभकामनाएं!

Karva Chauth Status

Karva Chauth Status

व्रत रखा है मैंने

बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ,

हो लम्बी उम्र तुम्हारी और

हर जन्म मिले हमें एक-दूसरे का साथ.

Karva Chauth Status

Karva Chauth Status

करवा चौथ का पावन व्रत

आपके लिये मैंने किया है

क्योंकि आपके ही

प्रेम और सम्मान ने

जीवन को नया रंग दिया है.

खुद सारे दिन भूखी रहकर

अपने पति के लिए

अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की

कामना करने वाली

भारतीय नारी को दिल से नमन.

आज करवाचौथ पर मन में हज़ारों चाह हैं

सब सुहागिन तक रही केवल तुम्हारी राह हैं

चाहती हैं सजनिया साजन बसे हों पास में.

आ भी जाओ चन्द्रमा तारों भरे आकाश में।

करवा चौथ पर कोट्स

करवा चौथ पर कोट्स

चांद की रोशनी यह पैगाम लाई

करवाचौथ पर सबके मन में खुशियां छाईं

सबसे पहले हमारी तरफ से

आपको करवाचौथ की बधाई.

धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे

धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे

धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे.

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article