लाइफस्टाइल

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images, Quotes: प्यार भरे अंदाज में दें अपने पति या पत्नी को करवा चौथ की बधाई, देखें यह कोट्स और विशेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:31 AM IST

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाए जाने वाला करवा चौथ आज है। इस खूबसूरत मौके पर अपने पति या पत्नी को आप यह प्यार भरे कोट्स भेज कर विश कर सकते हैं।

Image

Happy Karva Chauth 2022 Wishes Images

Happy Karwa chauth 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। करवा चौथ का व्रत भी बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

करवा चौथ का पर्व इस वर्ष 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश जी की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर आप अपने पति या पत्नी को खूबसूरत अंदाज में बधाई दे सकते हैं। अपनी सहेली या रिश्तेदारों को भी शुभकामनाएं देने के लिए यहां देखें कोट्स, विशेज और फोटोज।

चांद की पूजा करके, करती हूं मैं दुआ

तुम्हारी सलामती की,

आपको लग जाए मेरी उमर,

यहीं करवा चौथ के दिन दुआ करती हूं।

हैप्पी करवाचौथ 2022

Karva Chauth 2022 Wishes

Karva Chauth 2022 Wishes

दिल मेरा फिर से तेरा प्यार मांगे

प्यासे नयना फिर से तेरा दीदार मांगे

प्रेम और स्नेह से प्रकाशित हो दुनिया मेरी

ऐसा साथी पूरा जग संसार मांगे

करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

व्रत रखा है मैंने,

बस एक प्यार सी ख्वाहिश के साथ,

हो लम्बी उम्र तुम्हारी,

हर जन्म मिले हमें हो जाएं साथ,

हैप्पी करवा चौथ!

Karva Chauth 2022 Wishes

Karva Chauth 2022 Wishes

इस व्रत की हर रसम निभाऊंगी,

एक सच्ची पत्नी बन कर दिखाऊंगी,

दुनिया की हर खुशी मेरे पति की होगी,

जब बादलों को चीर कर चांद की एक किरण दिखेगी

हैप्पी करवाचौथ 2022

जब तक ना देखें चेहरा आपका

ना सफल हो ये त्योहार हमारा

आपके बिना क्या है ये जीवन हमारा

जल्दी आओ और दिखाओ अपनी सूरत

हैप्पी करवा चौथ 2022

Happy Karva Chauth 2022 Wishes

Happy Karva Chauth 2022 Wishes

मेहरबान है आज हम पर भगवान,

हमको दिया है प्यारे पति का वरदान,

यही है करवा चौथ की कामयाबी

और हमारा दिल करता है वाह–वाही।

आज फिर आया है मौसम प्यार का,

ना जाने कब होगा दीदार चांद का,

पिया मिलन की रात है ऐसी आई ,

आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का।

Happy Karva Chauth 2022

Happy Karva Chauth 2022 Wishes

Happy Karva Chauth 2022 Wishes

करवा चौथ आया है

खुशियां हजार लाया है

हर सुहागन ने चांद से

थोड़ा सा रूप चुराया है.

हैप्पी करवा चौथ

फेसबुक, ट्वीटर से मतलब नहीं उसे,

ना फोन पे व्हाट्सएप चलाना आता है,

यूं तो कोई ज़िद नहीं करती,

पर प्यार से रूठ जाना आता है।

हैप्पी करवा चौथ!

Happy Karva Chauth 2022 Wishes

Happy Karva Chauth 2022 Wishes

करवा चौथ का ये त्योहार,

आए और लाए खुशियां हज़ार,

यही है दुआ हमारी,

आप हर बार मनाएं ये त्योहार,

सलामत रहें आप और आपका परिवार

Happy Karwa Chauth 2022

हमें आपकी एक झलक मिल जाए,

तो ये व्रत सफल हो जाए,

हम बैठे हैं आपके इंतजार में,

आप आएं तो यह व्रत पूरा हो जाए

करवा चौथ 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं

एक अदा आपकी दिल चुराने की,

और फिर आपके दिल में बस जाने की,

आपका चेहरा है चांद सा सुंदर और

हमारी ख्वाहिश है उस चांद को पाने की।

सुख-दुःख में हम-तुम

हर पल साथ निभाएंगे,

एक जन्म नहीं सातों जन्म

पति-पत्नी बन आएंगे।

Happy Karwa Chauth

करवा चौथ का ये त्योहार,

आए और लाए खुशियां हजार,

यही है हमारी दुआ,

आप हर बार मनाएं यह त्योहार,

सलामत रहें आप और आपका परिवार

Happy Karwa Chauth 2022

पूरा दिन है आज हमारा उपवास,

पति आये जल्दी यही है आस,

ना तोड़ना हमारी ये आस,

क्योंकि आज है करवा चौथ,

आज के दिन मत करना हमारा उपहास।

हैप्पी करवा चौथ!

मेहंदी अपने हाथों पर और माथे पर सिंदूर लगाया है,

पिया आजा पास हमारे, देख चांद भी निकल आया है।

हैप्पी करवा चौथ 2022

हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां

हाथों में मेहंदी सजाए गोरी सजनी

सोलह श्रृंगार कर सजी है वो दुल्हन सी

माथे पर मांग भरी है सिंदूरी

Happy Karwa Chauth 2022

आज सजी दुल्हन सी मैं,

कब तू आएगा पिया,

अपने हाथों से पानी पिलाकर,

कब गले लगाएगा पिया तू।

चांद आएगा सनम, बस तुम्हारा इंतजार है,

बैठें हैं राहों पर निगाहें लगा के और दिल बेकरार है।

हैप्पी करवा चौथ

सुन्दरता की प्रतिस्पर्धा अपने शबाब पे है..

आज एक चांद दूसरे चांद के इंतज़ार में है

करवा चौथ 2022 की शुभकामनाएं

दे जाये उम्र तुम्हे हज़ार-हज़ार साल,

आये तो संग लाये खुशियां हज़ार,

हर साल हम मनाये ये त्यौहार,

भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ,

दे जाये उम्र तुम्हे हज़ार-हज़ार साल।

हैप्पी करवा चौथ!

खुशी से दिल को आबाद करना,

गम को दिल से आजाद करना।

बस एक गुजारिश है आपसे,

जिंदगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना।

करवा चौथ की बधाई

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article