लाइफस्टाइल

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images: करवा चौथ पर इन खास मैसेज, शायरी और कोट्स से दें अपने पार्टनर को बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:29 AM IST

Happy Karwa Chauth Wishes Images 2022: इस साल 13 अक्टूबर, यानी आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। शादीशुदा जोड़े के जीवन में इस दिन का काफी महत्व है। करवा चौथ के पर्व पर आप इस तरह से अपने पार्टनर को बधाई दे सकते हैं।

Image

करवा चौथ पर ऐसे दें अपने पार्टनर को बधाई

KEY HIGHLIGHTS
  • करवा चौथ इस साल 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
  • शादीशुदा जोड़े के जीवन में इस दिन का काफी महत्व है।
  • इस दिन दोनों पति-पत्नी को एक दूसरे को स्पेशन फील करवाना चाहिए।

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: करवा चौथ का त्योहार इस साल आज यानी, 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात को चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, इसके बाद ही वह अपना व्रत तोड़ती हैं। व्रत तोड़ते समय महिलाएं चंद्रमा के सामने अपनी छलनी में दिया रखकर पति का चेहरा देखती हैं।

इस बीच पुरुषों को यह जरूर समझना चाहिए की करवाचौथ के दिन आपकी भी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं। आप नीचे दी निम्नलिखित तरह से अपने पार्टनर को करवाचौथ की बधाई दे सकते हैं।

Happy Karwa Chauth Wishes in Hindi

व्रत रखा है मैंने,

बस एक प्यार सी ख्वाहिश के साथ,

हो लम्बी उम्र तुम्हारी,

हर जन्म मिले हमें हो जाएं साथ,

हैप्पी करवा चौथ!

मेहरबान है आज हम पर भगवान,

हमको दिया है प्यारे पति का वरदान,

यही है करवा चौथ की कामयाबी

और हमारा दिल करता है वाह–वाही।

Karwa Chauth Hindi wishes 2022

Karwa Chauth Hindi wishes 2022

चांद की चमक के साथ

सांसों की महक के साथ,

प्यार की दस्तक लेकर,

दिल में उम्मीद भरकर

सजी है करवाचौथ की यह रात।

चांद आएगा सनम,

बस तुम्हारा इन्तज़ार है,

बैठे हैं राहों पर निगाहें लगा के,

और दिल बेकरार है।

हैप्पी करवा चौथ!

Karwa Chauth Wishes in Hindi

Karwa Chauth Wishes in Hindi

फेसबुक, ट्वीटर से मतलब नहीं उसे,

ना फोन पे व्हाट्सएप चलाना आता है,

यूं तो कोई ज़िद नहीं करती,

पर प्यार से रूठ जाना आता है।

हैप्पी करवा चौथ!

एक अदा आपकी दिल चुराने की,

और फिर आपके दिल में बस जाने की,

आपका चेहरा है चांद सा सुंदर और

हमारी ख्वाहिश है उस चांद को पाने की।

Karwa Chauth Wishes 2022 in Hindi

Karwa Chauth Wishes 2022 in Hindi

पूरा दिन है आज हमारा उपवास,

पति आये जल्दी यही है आस,

ना तोड़ना हमारी ये आस,

क्योंकि आज है करवा चौथ,

आज के दिन मत करना हमारा उपहास।

हैप्पी करवा चौथ!

आज सजी दुल्हन सी मैं,

कब तू आएगा पिया,

अपने हाथों से पानी पिलाकर,

कब गले लगाएगा पिया तू।

Karwa Chauth Shayari 2022

Karwa Chauth Shayari 2022

दे जाये उम्र तुम्हे हज़ार-हज़ार साल,

आये तो संग लाये खुशियां हज़ार,

हर साल हम मनाये ये त्यौहार,

भर दे हमारा दामन खुशियों के साथ,

दे जाये उम्र तुम्हे हज़ार-हज़ार साल।

हैप्पी करवा चौथ!

उम्र तुझे मेरी भी लग जाए,

काश तेरी सांसें मुझमें बस जाएं,

करवा चौथ है बहुत सुहाना,

अगर मैं रूठ जाऊं तो तुम मानना।

Karwa Chauth Quotes and Status in Hindi

Karwa Chauth Quotes and Status in Hindi

मेरे हर जीवन में तुम रहो मेरे साथ

कभी ना दूर हो हमसे ये प्यार की रात।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

चांद की पूजा करके, करती हूं मैं,

तुम्हारी सलामती की दुआ,

तुझे लग जाये मेरी भी उमर,

गम रहे हर पल तुझसे जुदा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article